विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2018

झारखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को मिला दिवाली का तोहफा 

झारखंड सरकार ने राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिवाली का तोहफा दिया है.

झारखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को मिला दिवाली का तोहफा 
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास. (फाइल फोटो)
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिवाली का तोहफा दिया है. सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाकर क्रमश 5,900 और 2,950 रुपये प्रतिमाह कर दिया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया. 

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने मानदेय बढ़ाने सहित आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के लिये किये हैं बड़े ऐलान, 6 खास बातें

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल के फैसले के बाद राज्य में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं का मानदेय 4400 रुपये से बढ़ा कर 5900 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 2200 रुपये से बढ़ाकर 2950 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है.

VIDEO: दलित बच्चों को नहीं मिल रही मदद


लघु आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, जिन्हें वर्तमान में 2950 रुपये भुगतान किया जाता है, उन्हें 4200 प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा. सरकार ने फैसला किया है कि यह वृद्धि एक अक्टूबर 2018 से प्रभावी होगी.

(इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anganwadi, Jharkhand Anganwadi, Diwali Gift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com