उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में 12वीं पास महिलाओं के लिए लगातार भर्ती निकल रही है. ये भर्ती आंगनवाड़ी की है, जिसमें हर जिले से महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. फिलहाल हरदोई जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती हो रही है. जो महिलाएं योग्य हैं और आंगनवाड़ी में काम करना चाहती हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकती हैं. आइए जानते हैं कि कैसे इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं और क्या योग्यता मांगी गई है.
कुल इतने पदों पर निकली है भर्ती
- आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 329 पदों पर भर्ती
- आंगनवाड़ी सहायिका के 315 पदों पर भर्ती
- कुल 644 पदों पर भर्ती का मौका
कौन कर सकता है आवेदन?
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं. इसके अलावा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. अगर किसी ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है तो उसे वरीयता मिलती है. अभ्यर्थी उसी ग्रामसभा की निवासी होनी चाहिए, जहां आंगनवाड़ी में भर्ती के लिए आवेदन किया है. आयुसीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल तक होनी चाहिए. भर्ती के बाद महिलाओं को जिले के ग्रामीण इलाकों में बाल विकास परियोजनाओं में नौकरी का मौका दिया जाएगा. सभी पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं.
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
यूपी के हरदोई में खुली इस आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है. इसके बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसीलिए तुरंत अपना आवेदन पूरा कर लें, इससे पहले वेबसाइट पर दी गई तमाम जानकारियों को अच्छी तरह पढ़ लें.
कैसे होगा चयन?
आंगनवाड़ी में भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है. इसमें शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से नौकरी दी जाती है. अगर आपकी ग्रामसभा में आप सबसे ज्यादा पढ़े लिखी हैं या आपके नंबर सबसे ज्यादा हैं तो नौकरी मिलने के चांस सबसे ज्यादा रहेंगे. हालांकि गलत जानकारी भरने पर आवेदन तुरंत रद्द हो जाएगा.
यह भी पढ़ें | अग्निवीरों के नए बैच पर लागू होंगे पुराने नियम, जानें क्या-क्या नहीं मिलेगा
यह भी पढ़ें | सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई, इस राज्य में हुआ बड़ा बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं