विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

सब्सिडी का पैसा सीधे खाते में देने से गरीबों के हक के 225 करोड़ रुपये बिचैलियों के पास जाने से बचे : रघुबर दास

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां एक कार्यक्रम में यह बात कही.

सब्सिडी का पैसा सीधे खाते में देने से गरीबों के हक के 225 करोड़ रुपये बिचैलियों के पास जाने से बचे : रघुबर दास
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास (फाइल फोटो)
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का प्रयास है कि गरीबों की भलाई हेतु निर्धारित राशि का लाभ उन्हें मिले और इसके लिए गरीबों के खाते में सब्सिडी राशि के सीधे हस्तांतरण की व्यवस्था शुरू की गयी है. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां एक कार्यक्रम में यह बात कही. उन्होंने कहा कि आज इसके नतीजे भी दिखने लगे हैं. एक साल में गरीबों के हक के 225 करोड़ रुपये बिचैलियों के पास जाने से बचे. यह राशि गरीबों के ऊपर ही खर्च की जायेगी. उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था बिचैलिया से मुक्त होगी. गरीबों को अनाज का पैसा अब उनके खाते में सीधा भेजा जायेगा.

झारखंड में सिर्फ एक रुपये में होगी महिला के नाम ज़मीन की रजिस्ट्री

दास आज नगड़ी प्रखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न राशि के अग्रिम प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के शुभारंभ के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत हो, तो तत्काल इसकी सूचना अपने जिले के अधिकारी को दें. हर राशन दुकान के लिए निगरानी समितियों का गठन किया जायेगा. इसमें उसी क्षेत्र के 8-9 लोगों को शामिल किया जायेगा. 1800-212-5512 टोल फ्री नबंर पर भी शिकायत कर सकते हैं. शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जायेगा.

कार्यक्रम में सांसद रामटहल चैधरी, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष सुधीर प्रसाद, विभाग के सचिव विनय कुमार चैबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com