विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2020

झारखंड में कोरोना के 1056 नए मामले सामने आए, 17 और मरीजों की मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 17 मरीजों की मौत हो गयी और इसके साथ ही राज्य में मृतकों की कुल संख्या 352 तक पहुंच गयी.

झारखंड में कोरोना के 1056 नए मामले सामने आए, 17 और मरीजों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची:

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 17 मरीजों की मौत हो गयी और इसके साथ ही राज्य में मृतकों की कुल संख्या 352 तक पहुंच गयी. इस बीच राज्य में संक्रमण के 1056 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32174 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में 17 और संक्रमितों की मौत हो गयी.

यह भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड की COVID-19 वैक्सीन का परीक्षण शुरू, पुणे में दो लोगों को दी गई पहली खुराक

इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 1056 नये मामले दर्ज किये गये. राज्य के 32174 संक्रमितों में से 21750 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. इसके अलावा 10072 अन्य संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है. पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 16990 सैंपल की जांच हुई जिनमें 1056 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

कब खत्म होगी महामारी, कब लौटेंगे पहले वाले दिन?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com