विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2017

पूर्व आईपीएस अधिकारी पीएस नटराजन यौन उत्पीड़न मामले में बरी

नटराजन पर सुषमा बड़ाई नामक एक आदिवासी महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था

पूर्व आईपीएस अधिकारी पीएस नटराजन यौन उत्पीड़न मामले में बरी
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत ने आरोपों से किया बरी.
  • आदिवासी महिला ने यौन उत्पीड़न का लगाया था आरोप.
  • झारखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हैं पी एस नटराजन.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत ने शनिवार को झारखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी पी एस नटराजन को एक आदिवासी महिला के यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी कर दिया. रांची स्थित शिवपाल सिंह की विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार को प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी एस नटराजन को अगस्त, 2005 के महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में बाइज्जत बरी कर दिया. नटराजन पर सुषमा बड़ाई नामक एक आदिवासी महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके आधार पर राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर पहले मामले की जांच करवायी और फिर प्रथम दृष्ट्या उनके दोषी पाये जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था.
 
VIDEO : पूर्व सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा के खिलाफ पद के दुरुपयोग की जांच हो : सुप्रीम कोर्ट​


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com