स्वीडिश स्कीयर डेनियल अकेसन (फाइल फोटो)
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर के स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से स्वीडन के एक स्कीयर की मौत हो गई तथा एक अन्य को पुलिस ने बचा लिया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘बारामुला जिले के गुलमर्ग में अफरवात चोटी पर गोंडोला केबल कार के निकट हुए हिमस्खलन में दो स्कीयर फंस गए.’
यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन के कारण मरे 11 लोगों के शव बरामद
मृतक स्कीयर की पहचान डेनियल के रूप में हुई है, जो स्वीडन का रहने वाला था. वहीं एक अन्य स्वीडिश स्कीयर बेंजामिन को पुलिस की राहत एवं बचाव टीम ने बचा लिया. गौरतलब है कि इससे पहले इस इलाके में प्रशासन ने हिमस्खलन की चेतावनी दी थी.
अधिकारियों ने बताया कि जब पहले ही हिमस्खलन की चेतावनी दी जा चुकी थी, तो ये समझ नहीं आ रहा कि स्वीडिश स्कीयरों को इस तरह के यहां पर एडवेंचर करने की इजाजत कैसे मिली.
VIDEO: जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी (इनपुट एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं