विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2019

श्रीनगर के डिप्टी मेयर की कश्मीरियों से अपील- युवा अपने नाम के आगे ‘मुजाहिद’ शब्द जोड़ें

श्रीनगर के डिप्टी मेयर ने कश्मीरियों से अपील- युवा अपने नाम के आगे ‘मुजाहिद’ शब्द जोड़ें.

श्रीनगर के डिप्टी मेयर की कश्मीरियों से अपील- युवा अपने नाम के आगे ‘मुजाहिद’ शब्द जोड़ें
डिप्टी मेयर शेख मोहम्मद इमरान
श्रीनगर:

श्रीनगर के डिप्टी मेयर शेख मोहम्मद इमरान ने ‘मुजाहिद' शब्द का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं होने को लेकर एक कड़ा संदेश देने और ‘सांप्रदायिक नफरत' भड़का कर चुनाव लड़ने वालों को शिकस्त देने के लिए कश्मीरी युवाओं से अपने नाम में ‘मुजाहिद' शब्द जोड़ने की अपील की है.

जम्मू-श्रीनगर को जोड़ने वाले हाई-वे के बंद होने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, राजनीतिक पार्टियों ने किया विरोध

उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘मुजाहिद' शब्द का मतलब जिहाद (पवित्र लड़ाई) में शामिल होने वाले से है और वह बुराई के खिलाफ हमला करने और सच्चाई की वकालत करने वाला रक्षक है. सभी मुसलमानों को ‘मुजाहिद' होना चाहिए और इस शब्द का इस्तेमाल करने में कोई नुकसान नहीं है. 

जैश का मोस्ट वांटेड आतंकी फैयाज अहमद लोन पकड़ा गया, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने श्रीनगर में दबोचा

जिहाद दुश्मन के खिलाफ एक आध्यात्मिक लड़ाई है. मीडिया के कुछ वर्गों ने हमारे धर्म की गलत व्याख्या की है.' इमरान के मुताबिक, मीडिया हमेशा ‘मुजाहिद' शब्द का इस्तेमाल नकारात्मक तरीके से करता है.

Video: गरीबों को 'न्याय' देगी कांग्रेस और मंदिर परिसर में हत्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com