विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

पुलवामा में सीआरपीएफ की बटालियन पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले की खबर है. पुलवामा में सीआरपीएफ़ के बटालियन पर यह आतंकी हमला किया गया है.

पुलवामा में सीआरपीएफ की बटालियन पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद
पुलवामा में सीआरपीएफ की बटालियन पर आतंकी हमला, 4 जवान घायल
  • दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग
  • अज्ञात आतंकियों ने दिया घटना को अंजाम
  • गोलाबारी की ये घटना तड़के 4 बजकर 15 मिनट पर हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के जिला पुलिस लाइन मे अज्ञात आतंकियो ने सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबल के तीन जवान शहीद हो गये. गोलाबारी की ये घटना तड़के 4 बजकर 15 मिनट पर हुई. सीआरपीएफ की माने तो जवानों पर फायरिंग करीब के फैमिली क्वाटर से हुई. इस फायरिंग मे सीआरपीएफ के 182 बटालियन के तीन जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हुए थे.

पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने ढेर किए तीन आतंकी

घायलों को सेना के श्रीनगर के 92 बेस अस्तपाल मे भर्ती कराया गया है. फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. जवानों पर फायर तब किया गया जब वे ऑपेरशन के लिए निकल रहे थे. सीआरपीएफ और पुलिस के जवान को इमारत को घेर कर अज्ञात आतंकियो की तलाश शुरू की. न्‍यूज एजेंसी भाषा के अनुसार इस हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान और जम्मू कश्मीर का एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है. पुलिस कर्मियों के अनुसार सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोपहर तक मुठभेड़ जारी थी.

सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई मे इसलिए परेशानी आ रही है कि पहले सुरक्षाबलों को पुलिस के परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है ताकि छुपे आतंकियो को आसानी से मार गिराया जा सकें. अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षाबल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है.


वीडियो- जम्मू पुलिस ने पाकिस्तान उच्चायोग से दुजाना का शव ले जाने को कहा


उधर उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर के हयगाम मे भी आतंकियो ने सेना के कैस्पर गाड़ी पर फायर किया लेकिन इस हमले किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com