फाइल फोटो
- न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया
- लेह में तापमान शून्य से 10.2 डिग्री नीचे
- मंगलवार की रात सबसे ठंडी रात रही
श्रीनगर:
जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार रात मौसम में अब तक सबसे ठंडी रही. यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘जम्मू एवं कश्मीर में सबसे ठंडा लेह कस्बा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. जबकि कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री नीचे रहा.’ शहर में इस मौसम में पहली बार सुबह लोगों ने देखा कि नलों में पानी जम गया है.
यह भी पढ़ें: श्रीनगर में तापमान माइनस 5.4, डल झील जमी
बर्फ को पिघलाने के लिए लोग आग का सहारा लेते नजर आए. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.6 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 5.5 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 5.7 डिग्री और भदरवाह में 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
VIDEO: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में हो रही जमकर बर्फ़बारी
रात में आसमान साफ होने के कारण मौसम विभाग ने गुरुवार तक राज्य भर में रात के तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Coldest Night In Srinagaar, Srinagar News