विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

गुलाम नबी आजाद का मोदी सरकार पर हमला, जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी को लेकर यह कहा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पीए मोदी पर निशाना साधा.

गुलाम नबी आजाद का मोदी सरकार पर हमला, जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी को लेकर यह कहा
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (फाइल फोटो)
जम्मू: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी के शिकार हुए लोगों से बुधवार को संपर्क किया और कहा कि मोदी सरकार की पाकिस्तान एवं जम्मू कश्मीर के प्रति कोई नीति नहीं है. 

आजाद पाकिस्तान से निबटने और भारत-पाकिस्तान सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघनों पर पूर्ण विराम सुनिश्चित करने में केंद्र सरकार की कथित विफलता के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे. संघर्षविराम उल्लंघन में सात नागिरकों समेत 13 लोगों की जान चली गयी जबकि 65 से अधिक अन्य लोग घायल हो गये. 

यह भी पढ़ें - देश और संसद से माफी मांगे हेगड़े, वरना PM उन्हें बर्खास्त करें: गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, (भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र) सरकार की पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के मुद्दे से निबटने की कोई नीति नहीं है. वे उस पाकिस्तान नीति को भूल गये हैं जिसकी वे चुनाव के दौरान तरफदारी करते थे. वे मृदु से कठोर नीति की ओर बढ़ते हैं लेकिन धरातल पर कोई परिणाम नजर नहीं आता.’ 

उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में सीमाएं पिछले तीन सालों में बहुत सक्रिय एवं खतरनाक हो गयी हैं। पाकिस्तान की ओर से भीषण गोलीबारी हो रही है. संघर्षविराम उल्लंघन में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है.’ 

आजाद ने कहा, ‘सच्चाई है कि कांग्रेस के काल में वर्तमान शासनकाल की तुलना में सीमा पर बेहतर स्थित थी. भाजपा सत्ता में आने पर सीमा पर स्थिति सामान्य करने का अपना वादा भुल गयी है.’

VIDEO: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लगे आरोप पर राज्‍यसभा में हंगामा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com