फाइल फोटो
- जवानों को निशाना बना रहे हैं आतंकी
- लगातार हो रही हैं ऐसी घटनाएं
- छुट्टी पर आया था जवान
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने CRPF जवान की घर में घुसकर हत्या कर दी. CRPF जवान नसीर अहमद राथेर छुट्टियों में पुलवामा के नायरा इलाके में अपने घर लौटा था. आतंकियों को इस बात की जानकारी मिली और वो जवान के घर में घुस गए और उस पर गोलियां चलाईं. घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलवामा जिले में ही आतंकवादियों द्वारा अपह्रत एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) अपने घर लौट आया है. पुलिस ने आज यह जानकारी दी.
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने फिर पुलिसकर्मी को किया अगवा, तलाशी अभियान शुरू
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले से पुलिस के अगवा जवान जावेद अहमद डार की आतंकियों ने हत्या कर दी थी. कुलगाम से जावेद अहमद डार का शव मिला था. जावेद अहमद डार के शव पर गोलियों के निशान थे. उनकी तलाश के लिए ऑपरेशन भी चलाया जा रहा था. लेकिन कामयाबी नहीं मिली. इस घटना से क़रीब एक महीने पहले शोपियां से ही सेना के जवान औरगंज़ेब को अगवा कर हत्या कर दी गई थी.
जम्मू-कश्मीर : पुलिसकर्मी की मौत का सुरक्षाबलों ने लिया बदला

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
CRPF Man Killed By Terrorists, Jammu Kashmir News