विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2017

राजस्थान में अंधविश्वासी मां ने दो साल के बेटे को गर्म सरिये से दागा

राजस्थान में अंधविश्वासी मां ने दो साल के बेटे को गर्म सरिये से दागा
कर्नाटक में अंधविश्वास के चलन को दर्शाता चित्र
जयपुर: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के करेडा थाना इलाके में एक मां द्वारा अपने दो साल के बीमार बेटे को ठीक करने के लिए अंधविश्वास के चलते गर्म सरिये से पेट पर दाग देने की खबर है. करेडा थानाधिकारी सुरेश मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से पता चला कि एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को पेट पर गर्म से सरिये से दागा और फिर उसे करेडा के अस्पताल में ले कर आई. मौके पर पहुंचे पुलिस दल को महिला और उसका बेटा नहीं मिले.

उन्होंने अस्पताल के चिकित्सक के हवाले से बताया कि महिला ने बीमार बेटे को ठीक करने के लिए पेट पर गर्म सरिये से दागा था. चिकित्सक ने शिशु को भीलवाड़ा के अस्पताल में रेफर कर दिया था. पुलिस ने इस सम्बध में फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रतन लाल की पत्नी ने निमोनिया से पीड़ित अपने दो साल के बेटे राहुल को ठीक करने के लिए गर्म सरिये से पेट पर दागा था. बच्चे को भीलवाड़ा के अस्पताल ले जाने की बात सामने आयी है.

इस बीच भीलवाड़ा के राजकीय अस्पताल के आपातकालीन इकाई के एक चिकित्सक ने राहुल नाम के शिशु के उपचार के लिए अस्पताल आने से इंकार किया है. गौरतलब है कि कई इलाकों में अंधविश्वास के चलते अभी भी बच्चों को बीमारी से ठीक करने के लिए गर्म सरिये से शरीर के किसी स्थान को जलाने (दागने) की प्रथा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजस्थाान, अंधविश्वास, भीलवाड़ा, दागना, Rajasthan, Superstition, Bhilwara, Cauterise
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com