विज्ञापन
This Article is From May 22, 2017

सोशल मीडिया : 'महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की दुआओं ने गोयनका का 'हर्ष' छीन लिया'

मुंबई इंडियन्स मे IPL 10 अपने नाम कर लिया है. हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुंबई इंडियन्स ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को एक रन से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई ने तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करते हुए नया इतिहास रच दिया.

सोशल मीडिया : 'महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की दुआओं ने गोयनका का 'हर्ष' छीन लिया'
धोनी के फैंस ने पुणे सुपरजाएंट्स को फेंचाइजी के मालिक के भाई हर्ष गोयनका को निशाने पर लिया...
नई दिल्ली: मुंबई इंडियन्स मे IPL 10 अपने नाम कर लिया है. हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुंबई इंडियन्स ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को एक रन से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई ने तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करते हुए नया इतिहास रच दिया. पुणे का पहली बार खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया. पुणे की हार धोनी के फैंस ने पुणे सुपरजाएंट्स के फ्रेंचाइजी के मालिक के भाई हर्ष गोयनका को निशाने पर ले लिया और धोनी का बचाव किया.  

दरअसर हर्ष गोयनका आईपीएल सीजन 10 में धोनी की आलोचना करने के कारण सुर्खियों में रहे हैं. धोनी की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत पुणे फाइनल में पहुंची थी लेकिन हर्ष गोयनका ने एक बयान देकर धोनी के प्रशंसकों को निराश कर दिया. गोयनका ने कहा था कि स्मिथ धोनी से एक कदम आगे की सोचते हैं. आज पुणे के 1 रन से हार जाने के बाद प्रशंसकों ने गोयनका पर जमकर आलोचना की. पढ़ें कुछ मजेदार ट्वीट -

एक यूजर मेघराज सैनी ने तंज कसते हुए लिखा, 'उम्मीद है कि अब हर्ष गोयनका धोनी के खिलाफ जहर उगलना बंद कर देंगे." अरबाज़ खान ने लिखा, 'धोनी के फैंस की दुआओं ने गोयनका का हर्ष छीन लिया."
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
IPL 2022 Auction: मेगा नीलामी से पहले सोशल मीडिया पर सभी टीमों के बीच छिड़ी "जंग"
सोशल मीडिया : 'महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की दुआओं ने गोयनका का 'हर्ष' छीन लिया'
IPL 2020 Countdown Live Updates: आईपीएल की उल्टी गिनती शुरू, जानिए अहम बातें
Next Article
IPL 2020 Countdown Live Updates: आईपीएल की उल्टी गिनती शुरू, जानिए अहम बातें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com