विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2015

जानिए यशवंत सिन्हा ने किस बात के लिए पीएम मोदी पर बोला हमला

जानिए यशवंत सिन्हा ने किस बात के लिए पीएम मोदी पर बोला हमला
यशवंत सिन्हा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के अपने अभियान में पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के रास्ते पर जाने और जर्मनी, जापान तथा ब्राजील के साथ हाथ मिलाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है।

पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि भारत जी-4 से अलग रास्ता अपना सकता था और इससे उसे उतनी शिद्दत के साथ इस मामले को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती, जितना जोर वह इस समय लगा रहा है।

सिन्हा ने कहा कि मोदी ने जी-4 की यूपीए की नीति पर भरोसा कर 'गलती' की है। उन्होंने साथ ही कहा कि विकासशील देशों के साथ हाथ मिलाना एक अलग बात है और दो विकसित देशों जर्मनी और जापान को इस समूह में शामिल करना एक अलग बात है।

यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी को पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार द्वारा अपनाए गए रास्ते की बजाय स्थायी सदस्यता के लिए दूसरा कोई मार्ग अपनाना चाहिए था, सिन्हा ने कहा, हां, मैं इस बात से सहमत हूं। जितना अधिक हम जी-4 के साथ एकजुटता दिखाएंगे, उतना ही अधिक स्थायी सदस्यों को शामिल करने का विरोध होगा और संभावनाएं अधिक क्षीण होती जाएंगी।

यशवंत सिन्हा ने इंडिया टुडे टीवी पर करण थापर के कार्यक्रम में यह भी कहा कि आतंकवादी समूह आईएसआईएस के खिलाफ वैश्विक गठबंधन में शामिल नहीं होकर और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने में अमेरिका तथा पी 5 प्लस 1 समूह में शामिल नहीं होकर भारत ने गलती की है।

उन्होंने कहा, जहां तक आईएसआईएस का संबंध है, भारत को इसका मुकाबला करने में वैश्विक स्तर पर गठबंधन कर अग्रिम मोर्चा संभालना चाहिए था और इसे केवल अरब देशों के ऊपर नहीं छोड़ना चाहिए था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
जानिए यशवंत सिन्हा ने किस बात के लिए पीएम मोदी पर बोला हमला
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com