विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

पीएम नरेंद्र मोदी के नाम सोनिया गांधी की चिट्ठी पर बीजेपी ने दिया यह जवाब

महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पास कराने की अपील के साथ सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी.

पीएम नरेंद्र मोदी के नाम सोनिया गांधी की चिट्ठी पर बीजेपी ने दिया यह जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
  • महिला आरक्षण बिल पर सोनिया ने पीएम मोदी को लिखी थी चिट्ठी
  • सोनिया ने कहा, अपने बहुमत का इस्तेमाल पर लोकसभा में पास कराएं बिल
  • सोनिया गांधी बिल का क्रेडिट लेने की कोशिश कर रही हैं : बीजेपी
नई दिल्ली: सरकार शीतकालीन सत्र में महिला आरक्षण बिल लाने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक इस पर काफी लंबे समय से विचार चल रहा है. दरअसल इस बिल को लोकसभा में पास कराने की अपील के साथ सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी. इसके बाद बीजेपी ने कहा है कि उनकी सरकार इस बिल को पास कराने को लेकर प्रतिबद्ध है. बीजेपी का मानना है कि सोनिया गांधी चिट्ठी लिखकर बिल का क्रेडिट लेने की कोशिश कर रही हैं. बीजेपी के मुताबिक अगर सोनिया गांधी इस बिल को लेकर इतनी ही फिक्रमंद हैं तो अपने सहयोगियों - समाजवादी पार्टी और आरजेडी जैसी पार्टियों को चिट्ठी लिखें, जो इस बिल का विरोध करती आ रही हैं.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी का फोकस सिर्फ बड़े बिजनेस पर, रोजगार देने में सरकार नाकाम

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि उन्हें लोकसभा में अपनी पार्टी के बहुमत का लाभ उठाते हुए महिला आरक्षण विधेयक को पारित करवाना चाहिए. यह विधेयक 9 मार्च, 2010 को कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के शासनकाल में राज्यसभा में पारित हो चुका है, लेकिन अभी इसको लोकसभा की मंजूरी मिलना बाकी है. सोनिया ने प्रधानमंत्री को इस बात का भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करेगी. उन्होंने इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

VIDEO : सोनिया ने कहा, दमनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा
सोनिया ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में यह भी स्मरण कराया कि कांग्रेस और उनके दिवंगत नेता राजीव गांधी ने संविधान संशोधन विधेयकों के जरिये पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण के लिए पहली बार प्रावधान कर महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com