विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2012

गिरिडीह : विधायक की मारपीट से महिला को गर्भपात

झारखंड के गिरिडीह जिले में झारखंड विकास मोर्चा के एक विधायक पर एक महिला से मारपीट करने का आरोप लगा है, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले में झारखंड विकास मोर्चा के एक विधायक पर एक महिला से मारपीट करने का आरोप लगा है, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरिडीह जिले में तारा देवी नामक एक महिला ने झाविमो (प्र) के विधायक चंद्रिका महतो और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट करने की प्राथमिकी देवरी थाने में दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि खाजाटोला गांव में एक भूमि विवाद ने विधायक और उनके साथियों ने उस पर हमला बोल दिया और मारपीट की जिससे उसका लगभग तीन माह का गर्भ गिर गया।

गिरिडीह सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जब विधायक की खोजबीन प्रारम्भ की तो वह कथित तौर पर फरार हो गए हैं।

इस संबंध में विधायक से सम्पर्क करने पर उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।

दूसरी ओर विधायक की ओर से पुलिस में महिला और उसके पति के खिलाफ घटना के संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrika Mahta, Legislator Beats Up Woman, Woman Miscarriages After Assault, विधायक ने महिला को पीटा, झारखंड में दबंग विधायक, महिला का गर्भपात
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com