काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य के अंदर, 1,055 वर्ग किलोमीटर में फैला एक विशाल क्षेत्र जिसमें नावों में सवार फॉरेस्ट गार्ड खतरनाक बाढ़ के पानी में बहादुरी से डटे हुए हैं, यहां रहने वाले जंगली जानवरों नजर रखने के लिए और उन्हें शिकारियों से बचाने के लिए. ब्रह्मपुत्र की बाढ़ के मैदानों में फैला काजीरंगा अभयारण्य बाघों, हाथियों और एक सींग वाले भारतीय गेंडों की दुनिया की सबसे बड़ी आबादी का घर है. पिछले 27 सालों से 51 साल के बिपिन बरुआ इस राष्ट्रीय अभयारण्य में गार्ड के तौर पर जानवरों की रक्षा कर रहे हैं. बरुआ ने कई विनाशकारी बाढ़ों में जानवरों की बचाया है उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. बिपिन बरुआ ने बाढ़ के पानी में डूबे जानवरों की तलाश करते हुए कहा, "जब काजीरंगा में अच्छी तरह से बाढ़ नहीं आती है, तो हमने जंगली जानवरों के बीच बीमारियों के मामलों में वृद्धि देखी है,"
पिछले कुछ दिनों से बाढ़ का पानी फिर से घटने लगा, लेकिन बारिश के एक नए दौर ने पार्क के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से को फिर से जलमग्न कर दिया. अभयारण्य पहले ही कई बाढ़ों में 116 जानवरों को खो चुका है. फिर भी, काजीरंगा के जानवरों के लिए बाढ़ आवश्यक है. काजीरंगा नेशनल पार्क के निदेशक पी शिवकुमार ने एनडीटीवी को बताया, "काज़ीरंगा एक नदी का इकोसिस्टम है और नदी घास के मैदान को साफ करने में मदद करती है और अधिक बाढ़ के साथ घास के मैदान में अधिक पोषण जुड़ जाता है. यही कारण है कि काजीरंगा सबसे स्वस्थ घास के मैदानों में से एक है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिछले दस वर्षों में, 2018 को छोड़कर, काजीरंगा में लगभग हर मौसम में शक्तिशाली बाढ़ देखी गई है. संरक्षणवादियों का मानना है कि यह नया चलन है जो काफी चिंताजनक है. भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट (डब्ल्यूटीआई) के संयुक्त निदेशक डॉ.रथिन बर्मन ने कहा, "हमें बाढ़ की आवश्यकता है. लेकिन अतीत में, ऐसी भारी बाढ़ हर दस साल में एक बार होती थी.
हालांकि, अब यह लगभग हर साल होती है शायद नदी के प्रवाह के कारण " इन घास के मैदानों और आर्द्रभूमि में रहने वाले जानवर अक्सर उच्च बाढ़ में डूब जाते हैं. अधिकांश जानवरों को ऊंचे मैदानों पर शरण लेने के लिए धकेला जाता है और अक्सर वे किनारे के गांवों में भटक जाते हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ मुठभेड़ की संभावना बढ़ जाती है. एक राष्ट्रीय राजमार्ग अब पशु गलियारे से होकर गुजरता है जहां थोड़े ही समय में रिसोर्ट्स और रेस्त्रां बन गए हैं. ऐसे में इंसानों और पशुओं की बीच मुठभेड़ों की संभावना बढ़ रही है क्योंकि जानवर बाढ़ के पानी के प्रकोप से बचने की कोशिश करते हैं हुए यहां पहुंच जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं