बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ की महिला कॉन्सटेबल ने बदसलूकी की. इस मामले को लेकर कंगना की तरफ से शिकायत दर्ज करवायी गयी है. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सीआईएसएफ कर्मी का नाम कुलविंदर कौर (Kulwinder Kaur) है. उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने कहा है कि किसान आंदोलन को लेकर कंगना के बयान से वो आहत थी. उसने कहा है कि कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर गलत बयान दिया था. जिस कारण उसने कंगना के साथ बदसलूकी की है.
‘मेरी मां बैठी थी वहां...ये बैठेगी' कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान कुलविंदर कौर का वीडियो आया सामने.#kanganaranaut #chandigarh #farmerprotest #cisf pic.twitter.com/uqWIfH5fv4
— NDTV India (@ndtvindia) June 6, 2024
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
सीआईएसएफ की महिला कॉस्टेबल सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली है और पंजाब के स्थानीय किसान नेता शेर सिंह की बहन है. अधिकारियों ने बताया है कि महिला सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया. विभागीय जांच की शुरुआत कर दी गयी है. कंगना के विमान में सवार होने से पहले हवाई अड्डे पर तलाशी के दौरान सीआईएसएफ सिपाही ने कथित रूप से अभिनेत्री को थप्पड़ मारा.
जम्मू में हुई थी कुलविंदर की शादी
कुलविंदर कौर की शादी लगभग 6 वर्ष पहले जम्मू में हुई थी. वहीं जानकारी अनुसार उसका भाई शेर सिंह महिवाल वासी गांव महिवाल किसान नेता है और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कपूरथला से संगठन सचिव की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं. इसकी पुष्टि उसके भाई शेर सिंह महिवाल ने भी की है. उनके भाई शेर सिंह ने कहा कि अभी हमें पूरे मामले का पता नहीं कि उसने ऐसा क्यों किया? कुलविंदर से बात करने के बाद ही मैं कुछ कह सकता हूं. वह करीब 2 साल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं.
पूरे मामले पर कंगना रनौत ने क्या कहा?
कंगना ने वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल्स आ रहे हैं, मीडिया के भी और अपने शुभचिंतकों के भी. मैं सुरक्षित हूं. आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वह सिक्योरिटी जांच के दौरान हुआ. जैसे ही मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर आई, दूसरे केबिन में एक सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारी आई और उसने मेरे चेहरे पर मारा और गाली देने लगी. जब मैंने उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि वह किसानों के विरोध का समर्थन करती हैं. मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरी चिंता है कि पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है, उससे कैसे निपटेंगे."
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं