विज्ञापन

कलयुग देख लो! पिता ने रुपये नहीं दिए तो बेटे ने चाकू से कर दिया वार

पुलिस ने आरोपी सूरज को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है.

कलयुग देख लो! पिता ने रुपये नहीं दिए तो बेटे ने चाकू से कर दिया वार
बेटे का पिता पर वार
AI

गुरुग्राम के नाथूपुर में रुपए नहीं देने पर एक बेटे ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी बेटे ने चाकू पर ब्लेड बांधकर अपने पिता की गर्दन पर वार किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है.दरअसल, 12 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी नाथूपुर में शिकायत दी. शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने बेटे सूरज के साथ नाथूपुर, गुरुग्राम में रहता है और वहीं किराने की दुकान चलाता है.

शिकायत के मुताबिक, 11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात उसके बेटे सूरज ने चाकू पर ब्लेड लगाकर उसकी गर्दन पर वार किया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया.

शिकायत मिलने के बाद थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.इसके बाद पुलिस चौकी नाथूपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी 22 वर्षीय सूरज, निवासी दोआबर, जिला मधुबनी, बिहार, हाल निवासी नाथूपुर, गुरुग्राम को 12 सितंबर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कोई काम नहीं करता था और वह अक्सर अपने पिता से रुपए मांगता रहता था. 11 और 12 सितंबर की रात को भी आरोपी ने अपने पिता से रुपए मांगे, लेकिन पिता ने रुपए देने से मना कर दिया. पुलिस के अनुसार, रुपए देने से मना करने पर आरोपी ने अपने पिता की दुकान से दो ब्लेड उठाए और उन्हें चाकू पर बांध दिया. इसके बाद आरोपी ने इसी हथियार से अपने पिता की गर्दन पर वार कर दिया और जानलेवा हमला किया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू घटनास्थल से बरामद कर लिया है.

पुलिस ने आरोपी सूरज को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com