पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनावी अनियमितताओं के आरोपों के बाद दक्षिण 24 परगना के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान कराया जा रहा है.निर्वाचन आयोग के आदेश पर मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के मतदान केंद्रों पर सुबह से दोबारा वोटिंग हो रही है, जिसे लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच आरोप‑प्रत्यारोप तेज हो गए हैं.
जबलपुर हादसे का एक और वीडियो आया सामने
वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जबलपुर हादसे का वीडियो उस वक्त की दहशत दिखाता है जब क्रूज के अंदर अचानक पानी भर गया और यात्रियों में अफरातफरी मच गई.
चुनावी सियासत से लेकर सिस्टम की गंभीर चूक तक. तमाम बड़ी खबरों से जुड़ा हर अपडेट, बयान और नई जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में...
दक्षिण 24 परगना जिले में सुबह 9 बजे तक 16.23% वोटिंग
दक्षिण 24 परगना जिले में चल रहे पुनर्मतदान के दौरान सुबह 9 बजे तक कुल मतदान 16.23% दर्ज किया गया है.
- मगराहाट पश्चिम (142): 16.68%
- डायमंड हार्बर (143): 15.83%
मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है और शुरुआती घंटों में स्थिर मतदान देखा जा रहा है.
असम में भी EVM सुरक्षा पर सवाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्ट्रॉन्ग रूम तक खुली पहुंच का आरोप: गौरव गोगोई
असम कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने पश्चिम बंगाल जैसे आरोपों को दोहराते हुए राज्य में भी EVM सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. एक इंटरव्यू में गोगोई ने दावा किया कि असम में कई विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस उम्मीदवारों ने EVM हैंडलिंग और स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षा को लेकर शिकायतें दर्ज कराई हैं.
गोगोई ने आरोप लगाया, 'असम में भी हमें अपने उम्मीदवारों से कई शिकायतें मिली हैं, जहां कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को उन जगहों तक बेरोकटोक पहुंच मिली, जहां EVM रखी गई थीं.' उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर अप्रयोग की गई EVMs को नियमों के मुताबिक सील किए गए स्ट्रॉन्ग रूम में नहीं रखा गया, और स्थानीय प्रशासन ने मानक प्रक्रिया (SOP) का पालन नहीं किया.
उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों को दस्तावेज़ी सबूतों के साथ संकलित किया गया है और पार्टी इन्हें उचित संवैधानिक व कानूनी मंचों के समक्ष उठाएगी. गोगोई के मुताबिक, ये घटनाक्रम चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हैं और इसकी स्वतंत्र जांच जरूरी है.
पीएम मोदी ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने की खबर पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अजय राय के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई.
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने की खबर मिली. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।@kashikirai
— Narendra Modi (@narendramodi) May 1, 2026
गौरतलब है कि अजय राय वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे, जिसमें उन्हें दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था. इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने अजय राय को 1.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था.
अजय राय उत्तर प्रदेश के पांच बार विधायक रह चुके हैं और प्रदेश कांग्रेस के 12वें अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा के युवा संगठन से की थी, बाद में वे समाजवादी पार्टी में भी शामिल हुए. वर्ष 2023 में उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.
West Bengal Repolling LIVE: डायमंड हार्बर में सुबह से दिखीं लंबी कतारें
दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में स्थित हरिदेवपुर प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 194 पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई है. पुनर्मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है और लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं.
किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की कड़ी तैनाती की गई है. बूथ और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
#WATCH | West Bengal Elections Re-polling | A long queue of voters at booth number 194, Haridevpur Primary School, in Diamond Harbour constituency of South 24 Parganas.
— ANI (@ANI) May 2, 2026
Police and other security personnel are deployed here. pic.twitter.com/wzPi7hK8mU
पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू हो गया है. सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा. इनमें 11 बूथ मगराहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर में शामिल हैं.
बीजेपी की ओर से इन बूथों पर ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुनर्मतदान का आदेश दिया. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
West Bengal: Repolling begins at 15 booths in South 24 Parganas
— ANI Digital (@ani_digital) May 2, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/OSo59WbPpO#WestBengal #Repolling #South24Parganas pic.twitter.com/HqeavYzSfA
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world