विज्ञापन

मॉनसून की झमाझम बारिश होगी, दिल्ली, यूपी समेत 18 राज्यों में फिर बरसेंगे बदरा, जानें आज का मौसम

Rain in Delhi: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में मॉनसून फिर एक्टिव होने के आसार हैं. बादल छाये हुए हैं और हल्की-फुल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश लोगों को उमस से राहत दे सकती है.

मॉनसून की झमाझम बारिश होगी, दिल्ली, यूपी समेत 18 राज्यों में फिर बरसेंगे बदरा, जानें आज का मौसम
Monsoon Rain Delhi Weather Today
नई दिल्ली:

मॉनसून की बारिश के पहले दौर के बाद दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बादल रूठ से गए हैं. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से न के बराबर बारिश हुई है. लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग ने संकेत दिया है कि मॉनसून फिर पलटी मारने वाला है और अगले कुछ दिनों में जोरदार बारिश इन इलाकों में होगी. इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान फिर 35 डिग्री के नीचे आएगा. प्रदूषण के पैमाने एक्यूआई में भी इससे सुधार आएगा. 

दिल्ली, यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में अगले 3-4 दिनों तक भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. साथ ही मेघालय और सिक्किम में भी मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. उत्तर पश्चिम भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब,राजस्थान के साथ दक्षिणी प्रायद्वीप में मॉनसून की बारिश की गतिविधियां कम रहने का अनुमान है. 

राजस्थान में मॉनसून सुस्त

राजस्थान में मॉनसून करीब एक हफ्ते तक कमजोर रहेगा. मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में एक हफ्ते तक बारिश की उम्मीद कम है. जोधपुर और बीकानेर डिविजन में सूखा रहेगा. हालांकि 14 और 15 जुलाई में बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में अगले 5-6 दिन बारिश न होने के संकेत हैं.

उत्तर भारत में बारिश नहीं

देश के बड़े हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सुस्त रहा है.हालांकि उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों तक ही बारिश सीमित रही.भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान जैसे इलाकों में मॉनसून सुस्त रहेगा. हालांकि उत्तराखंड के लिए IMD ने भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, सयानाचट्टी में भूस्खलन के बाद ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले तीन दिनों से बंद है.हिमाचल में बारिश का दौर जारी रहा और राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई.
 

Delhi Weather

IANS Delhi Weather

नोएडा, गाजियाबाद में बारिश का इंतजार

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 13 से 19 जुलाई के बीच बरसात हो सकती है. नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस दौरान बारिश का अलर्ट है. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, बलिया 14 से 17 बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में 16 से 19 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं. 

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में भी 14 से 19 जुलाई तक काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में भी 18 से 19 जुलाई के बीच और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भी इसी दौरान बरसात का अलर्टहै. उत्तराखंड में आंधी, तूफान के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना है. 

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 19 जुलाई तक और छत्तीसगढ़ में 14 से 19 जुलाई के बीच तेज बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी, तूफान, बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली-NCR, यूपी समेत देश में मॉनसून क्यों पड़ गया सुस्त, IMD ने बता दिया कब होगी मूसलाधार बारिश

बंगाल, बिहार में भी बारिश का अलर्ट

बिहार में 14 और 15 जुलाई को बारिश होने की संभावना है. बंगाल, सिक्किम में 14 से 19 जुलाई और झारखंड में 14 से 17 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 19 जुलाईतक ऐसे ही बारिश होने का अलर्ट है. बिहार में 19 जुलाई तक तेज हवाओं के झोंकों के साथ भारी बारिश के आसार बने रहेंगे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Weather Today, Delhi Weather, Monsoon Update, IMD Weather Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com