विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2018

Weather Report : अगले 24 घंटे में दिल्ली सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

हिमाचल प्रदेश के मंडी और गोहर जिले में 207 मिलीमीटर बारिश के साथ शुक्रवार को भी राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश जारी है

Weather Report : अगले 24 घंटे में दिल्ली सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
बारिश से कई जगहों पर भर गया है.
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर  में गुरुवार को झमाझम बारिश  हुई लेकिन शुक्रवार की शाम से बारिश में थोड़ी कमी आ सकती है,  हालांकि हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, बिहार, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

दिल्ली-NCR में रात से लगातार हो रही है बारिश से जगह-जगह पानी भरा, गाजियाबाद में बंद किये गये स्कूल, 8 बड़ी बातें

हिमाचल प्रदेश के मंडी और गोहर जिले में 207 मिलीमीटर बारिश के साथ शुक्रवार को भी राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश जारी है. सिरमौर जिले के अंदरूनी इलाकों में कई सड़कों पर बारिश और भूस्खलन के बाद यातायात बंद था.  मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यभर में जोरदार मानसून देखने को मिला. सोलन, बिलासपुर और मंडी जिलों में भारी बारिश के साथ ज्यादातर जगहों पर बारिश हुई." उन्होंने कहा कि रविवार तक राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. 

दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश, जल-जमाव ने बढ़ाई परेशानी

27 जुलाई को मौसम का हाल
भारी बारिश : झारखंड,  उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर
28 जुलाई को मौसम का हाल
भारी बारिश : झारखंड,  उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश
29 जुलाई को मौसम का हाल
भारी बारिश : झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल
30 जुलाई को मौसम का हाल
भारी बारिश : उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, सिक्किम, असम, उत्तराखंड 
31 जुलाई को मौसम का हाल
भारी बारिश : उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,  उत्तराखंड 

 वीडियो : उत्तर भारत में बारिश का कहर 


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Report, Weather Report : Rain May Continue In Several Part Of India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com