विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2018

Weather Report: उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Weather Report: उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल
Weather Report: मौसम का पूर्वानुमान
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के दक्षिणी इलाके में आज तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा, राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने के बीच मौसम विभाग ने आज के लिए भी प्रदेश के आठ जिलों, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, कोटा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. हालांकि, दिल्ली एनसीआरक में आज धूप है और आसमान भी साफ नजर आ रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इस पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. 

Weather Report : दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश, जानें अपने राज्य का हाल
 

जानें अगले कुछ दिनों में किस राज्य में कैसा होगा मौसम:


30 अगस्त का मौसम: 
पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और कर्नाटक के दक्षिणी भाग में तेज बारिश की संभावना.

31 अगस्त का मौसम: 
उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेशष असम, मेघालय, नागालैंड , मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना.

दक्षिण भारत में 40 प्रतिशत जिले में कम बारिश हुई : मौसम विभाग

1 सितंबर का मौसम:
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान. वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक के इलाकों में बारिश की संभावना. 

2 सितंबर का मौसम:
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभवाना. 

3 सितंबर का मौसम: 
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Report : Heavy Rain Predicted, Heavy Rain Alert, Rain Alert In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com