विज्ञापन

तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर करेंगे एक्टर विजय? Exit polls पर TVK का पहला रिएक्शन

तमिलनाडु चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. इस पर विजय की पार्टी TVK का आया पहला रिएक्शन भी सामने आया है.

तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर करेंगे एक्टर विजय? Exit polls पर TVK का पहला रिएक्शन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बुधवार को सामने आए अधिकतर एग्जिट पोल्स में एक्टर विजय की पार्टी को लेकर मिली जुली राय व्यक्त की गई. एक्सिस माय इंडिया ने जहां बड़ा उलटफेर करते हुए टीवीके को 98 से 120 के बीच सीटें मिलने का अनुमान लगाया है और टीवीके को सत्ताधारी डीएमके से भी आगे निकलते बताया गया है. वहीं अन्य एग्जिट पोल्स में टीवीके की सीटों की संख्या कम बताई गई हैं.

'आंकड़ों पर भरोसा नहीं'

चुनाव में पार्टी की कम सीटें आने के अनुमान वाले एग्जिट पोल्स पर एक्टर विजय की पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि हमें इन आंकड़ों पर भरोसा नहीं है. पार्टी के प्रवक्ता फेलिक्स गेराल्ड ने भरोसा जताया है कि उनकी पार्टी इस चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी और सरकार बनाएगी. 

क्या कह रहे एग्जिट पोल्स?

तमिलनाडु में विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल्स के आंकड़े दिलचस्प ट्रेंड दिखा रहे हैं. JVC ने अपने एग्जिट पोल में ADMK गठबंधन को 128-147 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत का अनुमान लगाया है. वहीं चार अन्य एजेंसियां DMK गठबंधन की जीत की अनुमान जता रही हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

देखें- Axis My India Exit Poll: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! थलपति विजय की TVK को 120 सीटों तक का अनुमान

Matrize ने DMK गठबंधन को 122-132 और P-Marq ने 125-145 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. वहीं Peoples Insight की मानें तो डीएमके प्लस को 120-140 और प्रजा पोल के मुताबिक, इस गठबंधन को 148-168 सीटें मिल सकती हैं. 

TVK के लिए भी एग्जिट पोल्स में आंकड़े अलग-अलग बताए गए हैं. जहां एक्सिस माय इंडिया ने एक्टर विजय की पार्टी को सबसे ज्यादा 98-120 सीटें मिलने की संभावना जताई है. 

KAMAKHYA ANALYTICS ने टीवीके को 67-81, Peoples Insight ने 30-40 मिलने की उम्मीद जताई है. अन्य एग्जिट पोल्स में Matrize ने 10-12, P-Marq ने 16-26, Peoples Pulse ने 18-24, JVC ने 8-15 और  Praja poll ने 1-9 सीटों की संभावना व्यक्त की है. 

देखें- Axis My India Exit Poll: थलापति विजय ने तमिलनाडु CM की रेस में दिग्गजों को पछाड़ा, बने लोगों की पहली पसंद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com