विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ कि एक विधायक को मनाने लगे विजय समेत तीन दल, आखिरी मिनट समर्थन पर फंस रहा था पेंच

विजय की पार्टी टीवीके तीन पार्टियों के साथ गठबंधन की बातचीत कर रही है. लेकिन कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से विजय बहुमत के दावे से फिर पीछे दिख रहे हैं.

ऐसा क्या हुआ कि एक विधायक को मनाने लगे विजय समेत तीन दल, आखिरी मिनट समर्थन पर फंस रहा था पेंच
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने पहली बार चुनाव में 108 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की
  • टीवीके ने कांग्रेस और तीन पार्टियों के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने का किया दावा
  • विजय ने राज्यपाल से 118 विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया और अगले दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं

तमिलनाडु की राजनीति में उथल-पुथल का दौर जारी है. विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी टीवीके बहुमत से दूर है. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके कांग्रेस के साथ पहले ही गठबंधन कर चुकी है. टीवीके राज्य की तीन छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने वाली थी. आज शाम विजय राज्यपाल से मिलने वाले थे. लेकिन सुपरस्टार विजय के लिए तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर आखिरी मिनट में कुछ रुकावटें आ गई हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि विजय को सरकार बनने में फिर पेंच फंसता दिखाई दिया.

एक विधायक के राजी ना होने पर फंसा था पेंच

जानकारी के अनुसार, विजय की पार्टी टीवीके VCK, AMMK और IUML के साथ गठबंधन करने वाली थी. लेकिन एक विधायक ने टीवीके का साथ देने से मना कर दिया. इस विधायक को मनाने के लिए टीवीके समेत तीन पार्टियों ने बातचीत की. क्यों कि इस एक विधायक के समर्थन के बिना, विजय के पास 117 विधायकों का समर्थन होता, जो बहुमत से एक कम है.

राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा

चार दिनों की उथल-पुथल के बाद आज शाम विजय के चेन्नई स्थित घर के आस-पास 'TVK, TVK' के नारे गूंजने लगे. यह तब हुआ जब विजय ने आखिरकार सरकार बनाने के लिए जरूरी कुछ सीटें हासिल कर लीं, जिससे यह पक्का हो गया कि वह तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. इसके बाद देर शाम वह राज्यपाल अर्लेकर से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया. सूत्रों के मुताबिक, विजय ने राज्यपाल से मिलकर 118 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. अब वो कल सुबह 11 बजे शपथ लेंगे.

देखें- विजय को सत्ता की चाबी मिलेगी या नहीं? तमिलनाडु में नई सरकार गठन के बन रहे ये 5 समीकरण

तमिलनाडु में शानदार जीत की हासिल

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार जीत हासिल की. टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं. उन्होंने द्रविड़ पार्टियों DMK और AIADMK के राज्य की राजनीति पर पिछले 62 सालों से चले आ रहे दबदबे को तोड़ दिया. लेकिन इस जीत की खुशी जल्द ही फीकी हो गई, जब राज्यपाल RV अर्लेकर ने यह साफ कर दिया कि वह बहुमत के समर्थन की पुष्टि हुए बिना TVK नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडुः 24 घंटे में कैसे हिचकोले खाता हुआ सत्ता के आंकड़े तक पहुंचा TVK का 'विजय रथ', जानें

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay New CM, Tamil Nadu New CM 2026, Tvk Aiadmk Alliance, TVK Alliance News, TVK Chief Vijay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com