Uttarakhand Polls 2022: उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी पर बीजेपी के चुनाव चिन्ह वाला स्कार्फ पहनकर पोलिंग बूथ जाने के लिए चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है. धामी और बीजेपी की उत्तराखंड इकाई सहित सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटो में सीएम को बीजेपी का चिन्ह और रंग का स्कार्फ पहने देखा जा सकता है. चुनाव आयोग की आचार संहिता में कहा गया है कि पोलिंग बूथ के आसपास पोस्टर, झंडे, प्रतीक चिन्ह या अन्य कोई सामग्री प्रदर्शित नहीं की जाएगी.
खटीमा में ये क्या हो रहा है?@pushkardhami चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद खुलेआम पैसे बाँट रहे हैं।
— Aam Aadmi Party Uttarakhand (@AAPUttarakhand) February 13, 2022
खटीमा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी @sskaleraap ने खुद धामी को रंगे हाथों पकड़ा तो धामी ने कैमेरा बंद कराने की कोशिश की।@ECISVEEP व @UttarakhandCEO जल्द इसका संज्ञान लें। pic.twitter.com/oLpuKV7UkX
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
VIDEO: मुस्लिम बहनें भी बीजेपी को वोट करने के लिए घर से निकल रही हैं: कानपुर रैली में PM मोदी
धामी की पत्नी गीता को एक पोलिंग बूथ में बीजेपी का स्कार्फ पहने प्रचार करते हुए देखा गया हालांकि उन्हें सुबह ही वोट डाल दिया था. कई अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी यह स्कार्फ पहने देखा गया लेकिन सुरक्षाकर्मी और पोलिंग अधिकारी कोई एक्शन लेते हुए नजर नहीं आए. NDTV की ओर से इस बारे में पूछे गए सवाल पर धामी की पत्नी ने कहा, 'यह प्रचार नहीं है. मैं इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं मानती. हम हर चुनाव में बूथों में जाते हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है. लोग पहले ही मन बना (वोट को लेकर)चुके हैं, पार्टी जीत रही है. '

धामी के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप उस समय सामने आए जब आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड यूनिट ने उन पर वोटरों को रुपये बांटने का आरोप लगाया. अब वायरल हुए वीडियो को शेयर करते हुए 'आप' की राज्य इकाई ने आरोप लगाया कि खटीमा सीट से उसके प्रत्याशी एस कालेन ने सीएम को 'रंगे हाथों पकड़ा' और राज्य के चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारी से हस्तक्षेप का आग्रह किया. चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में आम आदमी ने मांग की है कि श्री धामी की उम्मीदवारी रद्द की जाए. सोमवार को राज्य की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हो रही है. प्रमुख प्रत्याशियों में सीएम धामी के अलावा सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे और कांग्रेस के प्रमुख नेता हरीश रावत, गणेश घोडियाल व धन सिंह रावत शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं