नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल के एक बार में हुई मारपीट का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है. बता दें कि इस घटना में एक युवक की पिटाई से मौत हो गई थी. इसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया था. वीडियो में मॉल के बार के प्रवेश द्वार पर कुछ लोगों को बहस करते हुए देखा जा सकता है. कुछ पुरुष एक ही रंग के जैकेट और ब्लेज़र पहने देखे जा सकते हैं. संभवत: वे बार के सदस्य हैं. इसी बीच ये लोग वहां मौजूद दूसरे लोगों से मारपीट करने लगते हैं. इस दौरान वीडियो में जमकर दोनों पक्षों की ओर से धक्का-मुक्की भी दिखाई देती है.
गौरतलब है कि नोएडा के सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमन पब में बाउंसरों ने बिल के विवाद में देर रात पार्टी करने आए एक परचेज मैनेजर की पीटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस समय गार्डेन गैलेरिया में मारपीट हुई वहां अफरातफरी मची थी. इसके बावजूद मॉल और पब प्रबंधन का कोई अधिकारी न तो बीच बचाव करने आया और न ही किसी अन्य ने बचाया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस मामले में नोएडा पुलिस ने रोहित तंवर नाम के आठवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था. एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. घटना को लेकर पुलिस की तरफ से कहा गया था कि 25 अप्रैल की रात में करीब 10.00 बजे गार्डन गलेरिया मॉल के रेस्टोरेन्ट लोस्ट लेमन में खाने के बिल के लेनदेन को लेकर बृजेश के साथ मारपीट की गई थी. इस सम्बन्ध में थाना सेक्टर 39 पर वादिया द्वारा धारा 302/34 भादवि बनाम रेस्टोरेन्ट के मैनेजर आदि अन्य के विरूद्व पंजीकृत कराया गया था.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं