कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) पर गुरुवार को एक बार फिर हमला बोला. केंद्रीय मंत्री टेनी का पुत्र आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी चढ़ाकर मारने के मामले में आरोपी है. विपक्ष ने टेनी के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है. राहुल गांधी ने कहा कि मामले में मंत्री का इन्वॉल्वमेंट है. उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए या फिर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. विपक्षी दलों के प्रदर्शन के कारण हंगामे और अराजकता के बीच राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, "मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए." विपक्ष के कई सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में स्थगन नोटिस दिया है. हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा, "हमें लखीमपुर खीरी में हुई हत्याओं के बारे में बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए, जिसमें मंत्री की इन्वॉल्वमेंट थी. इसके बारे में कहा गया है कि यह एक साजिश थी. किसानों की हत्या करने वाले मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए."
We should be allowed to speak about the murder that was committed in Lakhimpur Kheri, where there was an involvement of the Minister & about which it has been said that it was a conspiracy. The Minister who killed farmers should resign and be punished: Rahul Gandhi in Lok Sabha pic.twitter.com/Q4nq5aEZRH
— ANI (@ANI) December 16, 2021
वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हम संसद में चर्चा के लिए आह्वान कर रहे हैं. कुछ न कुछ बहाना बनाकर संसद को न चलने देना यह ठीक नहीं है. संसद चर्चा के लिए है और विपक्ष संसद के मूल कार्य को धवस्त कर रहा है जो ठीक नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं