विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2019

उन्नाव: सुनवाई के लिए कोर्ट जा रही थी रेप पीड़िता, गांव के बाहर आरोपी ने साथियों के साथ केरोसिन छिड़क जिंदा जलाया

पीड़िता ने पांच आरोपियों के नाम बताए हैं, इनमें से 3 को पकड़ लिया गया है. वहीं, 2 आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

  • रायबरेली में हुआ था रेप
  • केस की सुनवाई के लिए कोर्ट जा रही थी पीड़िता
  • घर से निकलते ही हुई वारदात
लखनऊ:

उन्नाव में एक रेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है. लड़की को गंभीर हालात में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर रैफर किया गया है. लड़की उन्नाव की रहने वाली है, जिसके साथ रायबरेली में रेप हुआ था, वहीं पर केस चल रहा है. गुरुवार सुबह जब वह केस की सुनवाई के लिए रायबरेली के लिए घर से निकली तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी. पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता 60-70 फीसदी तक जल गई है. पीड़िता ने पांच आरोपियों के नाम बताए हैं, इनमें से 3 को पहले पकड़ लिया गया था. बाद में दो आरोपियों को भी  गिरफ्तार कर लिया गया.

23 साल की पीड़िता ने इसी साल मार्च में दो लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था. जिन तीन लोगों को पहले पकड़ा गया था, उनमें एक वह भी शामिल है, जिसके खिलाफ पीड़िता ने रेप का मामला दर्ज करवाया था. पुलिस के मुताबिक वह फरार था. उन्नाव में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विक्रम वीर ने बताया, 'हमें सुबह सूचना मिली थी. उसने आरोपियों के नाम बता दिए हैं. इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है. तीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है. हम बाकी के दो लोगों को तलाश कर रहे हैं.'

10वीं में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र ने दस साल की बच्ची से किया बलात्कार

मार्च में महिला ने उसके गांव के रहने वाले दो लोगों के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी. महिला ने मामले दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि उसके साथ रेप करके वीडियो बनाया गया है. स्थानीय कोर्ट की दखल के बाद मामला रायबरेली जिले में दर्ज किया गया था. 

हैदराबाद रेप केस: कैलाश सत्‍यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन की मांग, दो महीने के अंदर पूरी हो केस की सुनवाई

एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वह जमानत पाने में कामयाब रहा. दूसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था. पुलिस का दावा है कि उन्होंने उसकी प्रॉपर्टी को अटैच कर लिया था और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था.

फिल्मकार का बेहूदा बयान- 'महिलाओं को कंडोम रखकर रेपिस्टों का सहयोग करना चाहिए ताकि उनकी जान बच सके'

VIDEO: तेलंगाना रेप-मर्डर केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape Victim, Unnao Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com