विज्ञापन

NCR की इन दो विधानसभाओं में सबसे ज्यादा बढ़े वोट, UP में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी

यूपी में फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है. इस वोटर लिस्ट में सबसे ज्यादा वोट बढ़ने वाली विधानसभाओं में NCR की दो सीटें शामिल हैं.

NCR की इन दो विधानसभाओं में सबसे ज्यादा बढ़े वोट, UP में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी

यूपी में हुई SIR के बाद चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. इस वोटर लिस्ट में सबसे ज्यादा वोट NCR की विधानसभाओं में बढ़े हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार मतदाता संख्या में सबसे बड़ी उछाल गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद विधानसभा में देखी गई है, जहां रिकॉर्ड 82,989 नए मतदाता जुड़े हैं. यह यूपी में किसी भी एक सीट के लिए सबसे ज्यादा है. इसी जिले की लोनी विधानसभा भी 53,679 नए वोटरों के साथ शीर्ष पायदानों पर रही है.

गाजियाबाद की दो विधानसभा में सबसे ज्यादा बढ़े वोट

यूपी चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद जिले में कुल 2,43,066 नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं, जिसने इसे राज्य के टॉप-4 सर्वाधिक वृद्धि वाले जिलों में शामिल कर दिया है. वहीं गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा नए वोटर्स के मामले में यूपी में टॉप पर है, जहां कुल 82,989 वोट बढ़े. गाजियाबाद की ही लोनी विधानसभा में कुल 53,679 वोट बढ़े और यह यूपी में चौथे नंबर पर बनी हुई है.

साहिबाबाद और लोनी समेत कहां बढ़े सबसे ज्यादा वोट

  • साहिबाबाद: 82,989
  • जौनपुर: 56,118
  • लखनऊ पश्चिम: 54,822
  • लोनी: 53,679
  • फिरोजाबाद: 47,757

यूपी में ड्राफ्ट से फाइनल लिस्ट में बढ़े 84 लाख वोट

यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा कि SIR 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में राज्य में 84 लाख से अधिक मतदाताओं की वृद्धि हुई है, जिससे कुल मतदाता संख्या 13.39 करोड़ हो गई है. रिनवा ने कहा कि 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल 12,55,56,025 मतदाता थे, जिनमें 6.88 करोड़ पुरुष मतदाता, 5.67 करोड़ महिला मतदाता और 4,119 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल थे. 18-19 वर्ष के आयु वर्ग में मतदाताओं की संख्या 3,33,981 थी.

रिनवा ने बताया कि आज फाइनल वोटर लिस्ट में मतदाताओं की कुल संख्या 13,39,84,792 है. इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,30,71,071 (लगभग 54 प्रतिशत), महिला मतदाताओं की संख्या 6,09,09,525 (45.46 प्रतिशत) और थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 4,206 (0.01 प्रतिशत से कम) है. रिनवा ने कहा कि 18-19 वर्ष के आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या बढ़कर 17,63,360 हो गई है, जो कुल मतदाताओं का 1.32 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR के बाद प्रयागराज और गाजियाबाद में बढ़े सबसे ज्यादा मतदाता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com