विज्ञापन

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR के बाद प्रयागराज और गाजियाबाद में बढ़े सबसे ज्यादा मतदाता

6 जनवरी को जारी लिस्ट में 12 करोड़ 55 लाख से ज़्यादा थी. आज अंतिम मतदाता सूची में 13,39,84,792 मतदाता हैं.

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR के बाद प्रयागराज और गाजियाबाद में बढ़े सबसे ज्यादा मतदाता

यूपी में हुई SIR की प्रक्रिया की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है. यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की.अंतिम मतदाता सूची में 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता हैं. इसमें पुरुष 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 और महिला 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 मतदाता हैं. प्रयागराज और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े हैं.

कहां सबसे ज्यादा बढ़े वोट?

  • प्रयागराज- 3 लाख 26 हजार 421
  • लखनऊ: 2 लाख 85 हजार 961
  • बरेली: 2 लाख 57 हजार 921
  • गाजियाबाद: 2 लाख 43 हजार 66
  • जौनपुर: 2 लाख 37 हजार 590

इन विधानसभाओं में सबसे ज्यादा मतदाताओं में इजाफा

  • साहिबाबाद: 82,989
  • जौनपुर: 56,118
  • लखनऊ पश्चिम: 54,822
  • लोनी: 53,679
  • फिरोजाबाद: 47,757

यूपी की फाइनल लिस्ट में कितने मतदाता?

  • कुल वोटर्स: 13,39,84,792
  • पुरुष वोटर्स: 7,30,71,061 (54.54%)
  • महिला वोटर्स: 6,09,09,525 (45.46%)
  • थर्ड जेंडर: 4206 (0.01% से कम)
  • 18-19 उम्र के वोटर्स: 17,63,360 (1.32%)
  • जेंडर रेशियो: 834
    Latest and Breaking News on NDTV

फाइनल लिस्ट में ड्राफ्ट से कितने वोट बढ़े?

  • कुल कितने वोट बढ़े: 84,28,767
  • पुरुष वोटर्स कितने बढ़े: 42,27,902
  • महिला वोटर्स कितनी बढ़ीं: 42,00,778
  • थर्ड जेंडर वोटर्स कितने बढ़े: 87
  • 18-19 उम्र के वोटर्स कितने बढ़े: 14,29,379
  • जेंडर रेशियो में वृद्धि: 10

यूपी की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि एसआईआर में मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है. 27 अक्टूबर को एसआईआर कराने की घोषणा हुई और 4 नवंबर से ये प्रक्रिया शुरू हुई. 26 दिसंबर को गणना चरण समाप्त हुआ था. 6 जनवरी से दो महीने दावे और आपत्तियों के लिए था. लगभग 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था. आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है. किसी पात्र मतदाता का नाम अभी भी शामिल नहीं है तो वो फॉर्म 6 भरकर अपना नाम शामिल करा सकते हैं. 166 दिन तक चले अभियान में मतदान कर्मियों और राजनैतिक दलों से पूरा सहयोग मिला. 

यह भी पढ़ें: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में 84 लाख वोटर बढ़े, जानें किन जिलों में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com