भारत को 'ग्लोबल कंटेंट हब' के रूप में पेश करने के पीएम नरेंद्र मोदी के 'सपने' को पूरा के लिए कान्स पहुंचे केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर काफी व्यस्त हैं. फेस्टिवल के पहले ही दिन वे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए रेड कार्पेट पर चले. कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन भी अनुराग का शेड्यूल काफी व्यस्त होगा. गौरतलब है कि भारत को इस साल कान्स में 'कंट्री ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया है.
मिली जानकारी अनुसार अनुराग ठाकुर आज सुबह रेड सी फिल्म फेस्टिवल, सऊदी अरब के सीईओ शिवानी पंड्या के साथ बैठकें करेंगे, ताकि वे पता लगा सकें कि आने वाले समय में उनसे भागीदारी के अवसर क्या-क्या हैं. बता दें कि ये फेस्टिवल 2019 में शुरू किया गया था, जो मुख्य रूप से नए कहानी कहने के रुझानों पर केंद्रित है. फेस्टिवल का ये थीम भारत जो स्टोरीटेलिंग राष्ट्र रहा है के साथ बहुत अच्छी तरह से चला जाता है, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल कान्स के लिए अपने संदेश में भी व्यक्त किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आर. माधवन, फिल्म निर्माता शेखर कपूर, CBFC सदस्य प्रसून जोशी, वाणी टी टीकू और रिकी केज कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन हिस्सा लिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2022
मार्चे डू फिल्म में भारत पहला सम्मान पाने वाला देश है। pic.twitter.com/ORzDgx9Ba4
इस बैठक के बाद कंद्रीय मंत्री द मार्चे डू फिल्म के कार्यकारी निदेशक जेरोम पाइलार्ड और गिलाउम एस्मिओल के साथ बैठक करेंगे व भारत के साथ और अधिक व्यापारिक साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वे कान्स में इंडियन पविलियन का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान प्रसून जोशी, शेखर कपूर, एआर रहमान समेत अन्य भारतीय हस्तियां उनके साथ मौजूद रहेंगे.
वहीं, बुधवार की दोपहर अनुराग ठाकुर दक्षिणी फ्रांस में पिक्चर्सक्यू सेंट ट्रोपेज का भी दौरा करेंगे. बता दें कि सेंट ट्रोपेज का भारत के साथ बहुत बड़ा सांस्कृतिक संबंध है और इसे फिल्म शूटिंग के लिए एक आकर्षक स्थान कहा जाता है. ऐसे में केंद्रीय मंत्री इस अवसर पर इस स्थान पर भारतीय फिल्म की शूटिंग के लिए और व्यवसाय अवसरों के लिए गठजोड़ की संभवना पर बात करेंगे. बता दें कि कान्स में भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' के रूप में सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है. अपने संदेश में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है. उन्होंने कहा था कि ये देश की आजादी का 75वां वर्षगांठ है. साथ ही कान्स फेस्टिवल का भी 75वां वर्षगांठ है. इसके अलावा भारत-फ्रांस के रिश्ते के 75 साल इसे और खास बनाते हैं.
यह भी पढ़ें -
कुणाल कामरा फर्जी वीडियो क्लिप मामला: NCPCR ने ट्विटर के अधिकारी को समन भेजकर किया तलब
'बुलडोज़र' विवाद के बीच केजरीवाल सरकार ने BJP-संचालित MCDs से डिमॉलिशन अभियानों की रिपोर्ट तलब की
Video: तमन्ना भाटिया का कांस में दिखा जलवा, दिखीं अप्सरा सी हसीन
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं