विज्ञापन

12 मई 2025 से 12 मई 2026; कैसे एक साल में ट्विशा शर्मा के परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, पूरी टाइमलाइन

Twisha Death Case: ट्विशा और उसके परिवार के लिए कैसे एक साल में सबकुछ बदल गया. जिस 12 मई को ट्विशा और समर्थ की सगाई हुई उसी 12 मई को यानी ठीक एक साल बाद ट्विशा की मौत हो गई.

12 मई 2025 से 12 मई 2026; कैसे एक साल में ट्विशा शर्मा के परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, पूरी टाइमलाइन
twisha case
  • ट्विशा शर्मा और समर्थ की शादी एक साल पहले हुई थी, जिसमें दहेज और शादी खर्च को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था
  • गर्भवती ट्विशा को ससुराल से मानसिक दबाव झेलना पड़ा और वह अपने माता-पिता के घर लौट आई थी
  • 12 मई 2026 को ट्विशा ने मां को फोन कर पति के साथ न रहने की बात कही और कुछ देर बाद फोन कट गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Twisha Sharma Death Date: मैं इस शादी के लिए हां कहने के अपने फैसले को कोसता हूं...एक साल बाद हमें अपनी बेटी की लाश मिलेगी सोचा न था...भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा मौत मामले में पीड़िता के पिता ने ये बात कही है. इस केस को देखने के बाद ताज्जुब होता है कि जहां एक साल पहले यानी 12 मई 2025 को ट्विशा के ससुराल-मायके में खुशियां थीं वहां ठीक एक साल बाद 12 मई 2026 आते-आते सब मातम में बदल गया. अब ट्विशा इस दुनिया में नहीं हैं, पीड़ित परिवार दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर अर्जी डाल चुका है. मांग है तो सिर्फ न्याय की वो भी उस बीच जब ट्विशा के परिवार को डर है कि ससुराल वाले अपने रसूख का इस्तेमाल कर केस को दबा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि 12 मई 2025 से 12 मई 2026 के बीच दोनों परिवारों के बीच ऐसा क्या हुआ कि मामला यहां तक पहुंच गया.

क्या से क्या हो गया देखते-देखते

2024: ट्विशा और समर्थ एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले
12 मई, 2025: दोनों परिवार पहली बार मिले; ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्विशा के घर पर दोनों की सगाई हुई
9 दिसंबर, 2025: दोनों की शादी हुई. ट्विशा के परिवार ने बाद में शादी के खर्चों और स्तर (स्टैंडर्ड) को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाया
अप्रैल, 2026: गर्भवती (प्रेग्नेंट) होने के बाद ट्विशा को कथित तौर पर अपने पति और सास से दबाव का सामना करना पड़ा और वह नोएडा में अपने माता-पिता के घर लौट आई
22 अप्रैल, 2026: ससुराल वालों के साथ विवाद सुलझाने के प्रयास में ट्विशा अपने पिता और भाई के साथ भोपाल गई
12 मई (रात 10 बजे): ट्विशा ने भोपाल से अपनी मां को फोन किया, कहा कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और नोएडा वापसी का टिकट बुक करने को कहा. बातचीत के करीब 10 मिनट बाद, परिवार ने कथित तौर पर बैकग्राउंड में समर्थ को चिल्लाते हुए सुना और फिर फोन कट गया. परिवार ने ट्विशा, उसके पति और सास को बार-बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला
12 मई रात 10:35 बजे: ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन पर बताया कि अब वह नहीं रही
15 मई: भोपाल में परिवार के विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज की; परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम और आगे की जांच की मांग की

Latest and Breaking News on NDTV

पिता ने बताया ट्विशा को था शादी का पछतावा

ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने मीडिया को बताया कि उसे समर्थ से शादी करने के फैसले पर पछतावा था. ट्विशा के अपने पिता से कहा कि वह पहले वापस जाएगी, समर्थ की सहमति से गर्भपात कराएगी, और देखेगी कि क्या उनके व्यवहार में कोई सुधार आता है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वह वापस लौट आएगी और नए सिरे से अपनी जिंदगी शुरू करेगी.

विवाद को सुलझाने की कोशिश में 22 अप्रैल को ट्विशा अपने पिता और भाई हर्षित शर्मा जो सेना में मेजर हैं के साथ वापस भोपाल गई थी. नवनिधि ने कहा, “उसने सचमुच अपनी शादी बचाने की कोशिश की थी.दोनों परिवार एक साथ बैठे.समर्थ ने हमें भरोसा दिलाया कि वह उसका ख्याल रखेगा और आगे से कोई शिकायत नहीं आएगी.” लेकिन रिश्तों में यह तनाव बहुत पहले ही शुरू हो चुका था. नवनिधि ने याद करते हुए बताया, “शादी से पहले सीधे तौर पर 'दहेज' शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं किया गया था, लेकिन लड़की वालों की तरफ से शादी के पैमाने, गहनों, कपड़ों और इंतजामों को लेकर साफ तौर पर उम्मीदें जताई गई थीं.” उन्होंने दावा किया कि शादी के दिन भी दूल्हे वालों ने मेहमाननवाजी और ड्राइवरों के लिए किए गए इंतजामों पर आपत्ति जताई थी.उन्होंने आगे कहा, “उनका कहना था कि इंतजाम उनके स्तर के मुताबिक नहीं थे. बात को शांत करने और शादी शांति से निपट जाए, यह पक्का करने के लिए हमने उन्हें 2 लाख रुपये दिए थे.”

काफी तंग आ चुकी थी ट्विशा

पिता नवनिधि ने आरोप लगाया कि हनीमून के दौरान ट्विशा ने अपने भाई को बताया था कि एक छोटी सी बहस के बाद समर्थ ने उसे एयरपोर्ट पर धक्का दिया था. उन्होंने कहा, “शायद, उस वक्त उस घटना को नजरअंदाज करके हमने गलती की थी.” शादी के बाद, ट्विशा को शादी के खर्चों और रहन-सहन की उम्मीदों को लेकर बार-बार ताने दिए जाते थे. उन्होंने कहा, “वे उसे रोजमर्रा के खर्चों के लिए पैसे तक नहीं देते थे. जब भी उसे पैसों की जरूरत होती थी, मैं उसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर देता था.” परिवार ने भोपाल पुलिस पर भी शुरुआत में उनकी शिकायत दर्ज करने से इनकार करने का आरोप लगाया है. नवनिधि ने आगे बताया, “हम पहले स्थानीय पुलिस स्टेशन गए, लेकिन हमारी शिकायत नहीं ली गई.इसके बाद, हमने पुलिस कमिश्नर से संपर्क किया.हमसे कहा गया कि इस मामले में 'संतुलन' बनाए रखने की जरूरत है.”

यह पढ़ें- 9 दिन बाद भी नहीं हुआ ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, पुलिस ने परिवार को खत लिखकर की ये अपील
 

यह पढ़ें-  ट्विशा, दीपिका और एश्वर्या... दहेज ने ले ली तीन बेटियों की जान, रईसी और पढ़ाई भी नहीं बचा पा रही जान?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com