- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर राजनीति में नया इतिहास रच दिया है
- टीवीके ने 108 सीटें प्राप्त कीं जबकि DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिलीं
- विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों का उनके शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इन नतीजों ने सबको चौंका दिया. एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी ने राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर इतिहास रच दिया. विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जो राज्य की सत्ता में एक नए युग की शुरुआत का संकेत है. इस शानदार जीत के बाद विजय का विनम्र अंदाज भी चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए संदेश दिया कि उनकी राजनीति 'विरोध' की नहीं, बल्कि 'विकास और विरासत' की होगी.
राहुल गांधी को बधाई के लिए दिया धन्यवाद
विजय ने एक्स पर राहुल गांधी द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को उनके फोन कॉल और शुभकामनाओं के लिए मेरा हार्दिक धन्यवाद. हम जनसेवा में उत्कृष्टता बनाए रखने और अपने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे, जिसके लिए सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है. राजनीति से ऊपर उठकर, हम तमिलनाडु की जनता के कल्याण को प्राथमिकता देंगे.
My sincere thanks to the Honorable Leader of the Opposition in the Lok Sabha for the call and kind wishes! We shall remain committed to excellence in public service, and preserving the cultural ethos of our state which requires collective cooperation. Beyond politics, we shall… https://t.co/dohAfUSq0e
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) May 5, 2026
केंद्र सरकार से की सहयोग की अपील
वहीं विजय ने पीएम मोदी की बधाई पर भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद. हमारी जनता का कल्याण ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है. राजनीति से ऊपर उठकर, हम राज्य की प्रगति और तमिलनाडु की जनता के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेंगे. इस प्रयास में हम केंद्र सरकार के सहयोग की आशा करते हैं.
Thank you, Hon'ble @PMOIndia, for your greetings. The well-being of our people remains our only goal.
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) May 5, 2026
Transcending politics, we shall focus on the State's progress and the welfare of people of Tamil Nadu. We look forward to the Union Government's support in this endeavor. https://t.co/EO4h8qC0hF
बता दें कि विजय के नेतृत्व वाली टीवीके 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि DMKऔर AIADMK को 59 और 47 सीटें मिलीं. टीवीके को 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 10 और विधायकों की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में जीत के बाद वायरल हुई Thalapathy Vijay की फोटो, पापा-मम्मी की शादी की थी अटेंड, बचपन की फोटो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं