Coronavirus in India: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 लाख के आंकड़ों को पार कर चुकी है. रोजाना 50 हजार से ज्यादा नए मामले आने का सिलसिला सोमवार को भी जारी दिखा. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 52,972 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दरमियान 771 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ बढ़कर 18,03,695 हो गया है तो वहीं कुल मृतकों की संख्या 38 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 38135 पर पहुंच चुकी है. बात करें इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की, तो आपको बता दें कि सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस खतरनाक वायरस से अब तक 11,86203 लोग ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट में सुधार देखने को मिला है जोकि बढ़कर 65.76 फीसदी पर पहुंच गया है.
गृह मंत्री अमित शाह कोरोनावायरस से संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी, अस्पताल में हुए भर्ती
चिंता की बात ये है कि पॉजिटिविटी रेट भी 11 फीसदी से बढ़कर 13.90 फीसदी हो गया है. आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार 2 अगस्त को देश में कुल 3,81,027 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं. वहीं अब तक कुल 2,02,02,858 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या 1.8 करोड़ के पार, अब तक 6 लाख 87 हजार से ज्यादा की मौत
देश में 18 लाख कोरोना के संक्रमितों की संख्या 186 दिनों में पहुंची है. पिछले दो महीनों से कोरोना के मामलों में खासी तेजी देखने को मिली है. एक लाख संक्रमितों की संख्या 110 दिनों में पार हुई थी. वहीं पिछले 76 दिनों में करीब 17 लाख नए मामले सामने आ चुके हैं, हालांकि जानकारों का मानना है कि बढ़ते मामलों की एक वजह टेस्ट की संख्या में तेजी आना भी है.
Video: छोटे शहरों में बढ़ रहे COVID-19 के मामले : एम्स निदेशक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं