विज्ञापन

जबरन उगाही मामले में TMC पार्षद गिरफ्तार, कोलकाता में अब तक ममता के 6 नेताओं को पकड़ चुकी पुलिस

बप्पपादित्य दासगुप्ता कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 101 के पार्षद है.  बताया जा रहा है कि उन्हें पटुली पुलिस स्टेशन ने उगाही (Extortion) के आरोप में गिरफ़्तार किया है.

जबरन उगाही मामले में TMC पार्षद गिरफ्तार, कोलकाता में अब तक ममता के 6 नेताओं को पकड़ चुकी पुलिस
TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता और ममता बनर्जी.
  • कोलकाता में TMC पार्षद बप्पपादित्य दासगुप्ता को जबरन उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
  • बप्पपादित्य KMC के पार्षद हैं. उन्हें शनिवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया.
  • वे 2015 के म्युनिसिपल चुनाव जीतने के बाद वार्ड नंबर 110 के पार्षद बने थे.
कोलकाता:

TMC Councillor Arrested: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. पार्टी सबसे बड़े संकट के दौर गुजर रही है. दो-तिहाई से अधिक विधायक और सांसद बागी तेवर अपना चुके हैं. बंगाल में जगह-जगह पार्टी नेताओं को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन भी अलग-अलग मामलों में टीएमसी नेताओं पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में बीती रात कोलकाता में TMC पार्षद बप्पपादित्य दासगुप्ता को जबरन उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया.  

बप्पपादित्य दासगुप्ता कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) के पार्षद हैं. उन्हें शनिवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. 

KMC वार्ड नंबर 101 के पार्षद हैं बाप्पदित्य दासगुप्ता

बप्पपादित्य दासगुप्ता कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 101 के पार्षद है.  बताया जा रहा है कि उन्हें पटुली पुलिस स्टेशन ने उगाही (Extortion) के आरोप में गिरफ़्तार किया है. वे 2015 के म्युनिसिपल चुनाव जीतने के बाद वार्ड नंबर 110 के पार्षद बने थे. 

तृणमूल युवा अध्यक्ष सौरव घोष भी गिरफ़्तार

TMC में शामिल होने से पहले वो BJP के साथ थे. TMC के इस सिविक बॉडी सदस्य पर 2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा के आरोप भी लगे हैं. शनिवार दोपहर को वार्ड नंबर 101 के तृणमूल युवा अध्यक्ष सौरव घोष को गिरफ़्तार किया गया था. उसी रात बप्पपादित्य को पुलिस स्टेशन बुलाया गया और फिर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया.

बप्पपादित्य KMC के छठे TMC जन-प्रतिनिधि, जो गिरफ्तार हुए

बप्पपादित्य दासगुप्ता KMC के छठे तृणमूल जन-प्रतिनिधि हैं, जिन्हें गिरफ़्तार किया गया है. 

1. विश्वजीत मंडल, वार्ड नंबर 114
2. अरिजीत दास ठाकुर, वार्ड नंबर 106
3. सचिन सिंह, वार्ड नंबर- 36
4. महेश कुमार शर्मा, वार्ड नंबर- 2,
5. सुदीप पोली, वार्ड नंबर- 123,
6. बप्पादित्य दासगुप्ता, वार्ड नंबर- 101

कटमनी लौटाते दिखे कई टीएमसी नेता

दूसरी ओर बीते कुछ दिनों में बंगाल से कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें टीएमसी के नेता लोगों को बुला-बुलाकर कट मनी लौटा रहे थे. दरअसल कट मनी बंगाल में उस पैसे को कहा जाता है, जो नेताओं ने लोगों से अलग-अलग योजनाओं में कमीशन के रूप में लिए. 

यह भी पढ़ें - बंगाल में TMC विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर हमले का VIDEO, लोगों ने लगाए 'चोर-चोर' के नारे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMC Councillors, TMC Leader Arrested, Kolkata Municipal Corporation, Kolkata Police, Extortion Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com