विज्ञापन

'पीठ में छुरा घोंपने वाले गठबंधन के हकदार नहीं', कांग्रेस को लेकर DMK ने NDTV से कहा

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं. उसे सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है. वहां कांग्रेस के पांच विधायक जीतकर आए हैं. जिनका विजय ने समर्थन मांगा है.

'पीठ में छुरा घोंपने वाले गठबंधन के हकदार नहीं', कांग्रेस को लेकर DMK ने NDTV से कहा
चेन्नई:

कांग्रेस ने दावा किया है कि विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए उसका समर्थन मांगा है. कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने कहा है कि TVK प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए समर्थन का अनुरोध किया है. इसके बाद राज्य की राजनीति में गरमा गई है. कांग्रेस की सहयोगी डीएमके ने इसे 'पीठ में छुरा घोंपने वाला' बताया है.

टीवीके-कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर बातचीत से प्रदेश के डीएमके गठबंधन में तनाव शुरू हो गया है. डीएमके ने अब कांग्रेस से अलग होने के संकेत दिए हैं. एनडीटीवी से बातचीत में डीएमके नेता ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की और कहा कि पीठ में छुरा घोंपने वाले गठबंधन के लायक नहीं हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई करेगी विजय के आग्रह पर अंतिम निर्णय

कांग्रेस ने कहा है कि वह तमिलनाडु में भाजपा और उसके प्रतिनिधि समूहों को सत्ता से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी आलाकमान ने राज्य इकाई को निर्देश दिया है कि वह समर्थन देने के टीवीके प्रमुख विजय के आग्रह पर प्रदेश की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय ले.

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर के बीच मंत्रणा के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य इकाई को निर्देश जारी किया.
Latest and Breaking News on NDTV

वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, 'टीवीके अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन का अनुरोध किया है. कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि तमिलनाडु में जनादेश एक ऐसी धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए है, जो संविधान की अक्षरशः रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो.'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि भाजपा और उसके प्रतिनिधि किसी भी तरह से तमिलनाडु सरकार को न चलाएं.

वेणुगोपाल ने कहा, 'ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को चुनाव परिणाम के मद्देनजर राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, विजय के अनुरोध पर अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया है.''

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं. उसे सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है. कांग्रेस के पांच विधायक निर्वाचित हुए हैं, कांग्रेस द्रमुक नीत गठबंधन का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से मांगा समर्थन, वेणुगोपाल ने कहा- कल पार्टी करेगी फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com