विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2021

वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को भी असम आने पर कराना होगा कोरोना टेस्ट

असम सरकार (Assam government) ने ट्रेन और फ्लाइट से राज्य में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए COVID-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया है, जिन्होंने टीकों की दोनों खुराक लगा ली हैं, उन्हें भी टेस्ट कराना होगा.

वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को भी असम आने पर कराना होगा कोरोना टेस्ट
असम सरकार ने नई अधिसूचना जारी की है. (फाइल फोटो)
  • असम में अब तक कोविड के 5.17 लाख मामले
  • राज्य में कोरोनावायरस से 4,937 लोगों की मौत
  • प्रदेश में कोविड के 19 हजार से ज्यादा एक्टिव केस
गुवाहाटी:

असम सरकार (Assam government) ने ट्रेन और फ्लाइट से राज्य में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए COVID-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया है, जिन्होंने टीकों की दोनों खुराक लगा ली हैं, उन्हें भी कोरोना का टेस्ट कराना होगा. राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि कई उदाहरणों के बाद यह कदम आवश्यक हो गया है, जिसमें टीके की दो खुराक प्राप्त करने वाले व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

राज्य सरकार ने 25 जून को उन लोगों को छूट दी थी, जिन्होंने हवाई अड्डों या रेलवे स्टेशनों पर आगमन पर अनिवार्य परीक्षण से कोविड टीकों की दोनों खुराक प्राप्त की हैं. इस अधिसूचना को वापस ले लिया गया है और नई अधिसूचना जारी की गई है.

भारत में अगले 100-125 दिन क्रिटिकल, COVID-19 की तीसरी लहर की ओर बढ़ रही दुनिया : डॉ. वीके पॉल

असम के करीब सात जिलों में अभी भी कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक है, हालांकि अभी तक राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है. अप्रैल-मई में एनआईवी को भेजे गए असम के 70 प्रतिशत से अधिक नमूनों में डेल्टा वेरिएंट पाया गया था, जिसे दूसरी लहर के दौरान मामले की गिनती को बढ़ाने के लिए एक प्रमुख वेरिएंट के रूप में जाना जाता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, पूरी तरह से टीका लगाने वाले व्यक्ति भी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं, लेकिन उनके ठीक होने की संभावना उन लोगों की तुलना में अधिक होती है, जिन्हें टीका नहीं लगाया गया है. साथ ही टीका लगाया गया व्यक्ति असिम्टमैटिक कोरोना कैरियर हो सकता है.

बताते चलें कि असम में अभी तक कोरोना के 5.17 लाख मामले सामने आ चुके हैं. इस महामारी की चपेट में आने से 4,937 लोगों की जान गई है. राज्य में कोविड के 19,000 से ज्यादा एक्टिव मामले हैं. आज (शुक्रवार) जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1,782 नए मामले सामने आए और 24 लोगों की मौत हुई. पॉजिटिविटी रेट 1.40 फीसदी है.

VIDEO: वैक्सीनेट इंडिया : कौन-कौन लगवा सकता है कोरोना का टीका? जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Covid 19 Test, Covid 19 Vaccine Assam, Assam Covid 19 Cases, Assam Covid Test, Assam Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com