बिहार के रोहतास जिले में दिनदहाड़े चोरों के एक गिरोह ने 60 फीट लंबे पुल की चोरी कर एक चौंकाने वाली चोरी को अंजाम दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने सिंचाई विभाग के अधिकारी बनकर पुल को ध्वस्त करने के लिए गैस कटर और जेसीबी का इस्तेमाल किया. फिर पुल के सामान को लेकर फरार हो गए.
Bihar |60-feet long-abandoned steel bridge stolen by thieves in Rohtas district
— ANI (@ANI) April 9, 2022
Villagers informed some people pretending as mechanical dept officials uprooted bridge using machines like JCB & gas-cutters. We've filed the FIR:Arshad Kamal Shamshi, Junior Engineer,Irrigation dept pic.twitter.com/o4ZWVDkWie
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिंचाई विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता अरशद कमल शमशी ने कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें सूचित किया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बहाने कुछ लोगों ने जेसीबी और गैस कटर जैसी मशीनों का उपयोग करके पुल को उखाड़ दिया. उन्होंने इसके चलते एक प्राथमिकी दर्ज कराई है.
अरशद शमशी ने कहा, "ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग सिंचाई विभाग के अधिकारी बनकर पुल पर आए और जेसीबी मशीनों व गैस कटर की मदद से इसे पूरी तरह से उखाड़ दिया. 60 फीट लंबे और 12 फीट ऊंचे पुल के अचानक गायब हो जाने से सभी हैरान हैं. विभाग के अधिकारियों ने चोरों के खिलाफ नासरीगंज थाने में मामला दर्ज कराया है.
शमशी ने एक अन्य अभियंता योगेंद्र के हवाले से कहा, "चूंकि इस तरह के निर्माण और मरम्मत कार्य धीमी गति से होते हैं, इसलिए विभाग ने हमें सूचित करने के लिए एक नोटिस तैयार किया होगा." इस पुल का निर्माण 1972 के आसपास अमियावर में कान नहर के ऊपर किया गया था.
यह भी पढ़ें:
नोटों की माला पहनकर बैठा था दूल्हा, बगल में बैठा दोस्त चोरी से निकाल रहा था नोट और फिर... - देखें VIDEO
पेट्रोल पंप पर चोरी करने आए थे चोर, इस शख्स ने सूझबूझ से सबको भगा दिया, वीडियो हुआ वायरल
डॉगी की चोरी देख मालिक के उड़े होश, Video देख आप भी रह जाएंगे सन्न
चोर ने मंदिर में घुसने के लिए किया छेद, खुद ही फंस गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं