कभी हैरान, कभी इमोशनल तो कभी खिलखिला कर हंसने पर मजबूर कर देने वाले वीडियोज़ अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. क्यूट और प्यार से भरे इन इमोशनल वीडियोज़ से सोशल मीडिया का खजाना भरा पड़ा है. इनमें सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं जानवरों के एडोरेबल और क्यूट वीडियोज़. इन दिनों पेट डॉग का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल रहा है. इस वीडियो में डॉग की शरारत देखकर आप यकीनन अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
यहां देखें वीडियो
When the dog is home alone.. ???? pic.twitter.com/sMAaab7rO9
— Buitengebieden (@buitengebieden_) April 6, 2022
डॉगी की इस शरारत पर दिल दे बैठेंगे आप
इस वीडियो में ब्लैक कलर के एक पेट डॉग को अपने पैरों से कुर्सी को किचन काउंटर की ओर धकेलते हुए देखा जा सकता है, जहां खाने से भरा हुआ एक पेन रखा हुआ नजर आ रहा है. डॉगी ने इस शरारत हो तब अंजाम दिया जब उसके हिसाब से घर में कोई भी नहीं था. बस फिर क्या था, डॉगी ने आव देखा न ताव, खुशी-खुशी काउंटर पर चढ़ गया और काउंटर पर रखा खाना खाने लगा. डॉगी इस बात से बिल्कुल अंजान था कि उसका मालिक उसकी इस पूरी शरारत को रिकॉर्ड कर रहा है. पूरा वीडियो शूट करने के बाद जब डॉगी का मालिक उसके सामने आया, तब डॉग का रिएक्शन बिलकुल वैसा था, जैसा एक शरारत पकड़े जाने के बाद बच्चे का होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉगी के चोरी के अंदाज में चुरा लिया दिल
15 सेकेंड के इस क्यूट से वीडियो को 'Buitengebieden' के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब आपका डॉग घर पर अकेला हो'. डॉगी की इस प्यारी सी शरारत को देखकर नेटिजेंस अपना दिल हार बैठे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'यह बहुत क्यूट है खासतौर पर डॉग का वो रिएक्शन, जब वो पकड़ा गया'. किसी ने उसे स्मार्ट पपी बताया तो किसी ने जीनियस. एक और ट्विटर यूजर ने लिखा कि, 'डॉग के इस चोरी भरे अंदाज ने दिल चुरा लिया.'
मुंबई में स्पॉट हुईं कियारा आडवाणी, जान्हवी और बहन खुशी, दिखा खास अंदाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं