विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2022

"नामांकन वापसी का समय अभी बचा है, क्या पता...", कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर बोले जयराम रमेश

पार्टी के महासचिव और संचार विभाग के प्रमुख रमेश ने कहा कि एम मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर, दोनों का ही व्यक्तित्व बहुआयामी है.

"नामांकन वापसी का समय अभी बचा है, क्या पता...", कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर बोले जयराम रमेश
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अभी तक नामांकन वापसी का समय अभी बचा है, क्या पता आगे चुनाव कराने की जरूरत ही महसूस न हो. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आठ है जबकि 17 अक्टूबर को चुनाव होना है. पार्टी के महासचिव और संचार विभाग के प्रमुख रमेश ने कहा कि एम मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर, दोनों का ही व्यक्तित्व बहुआयामी है.

जयराम रमेश ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी होगा. कांग्रेस आंतरिक रूप से भाजपा की तुलना में ज्यादा लोकतांत्रिक पार्टी है और यही एकमात्र राजनीतिक दल है, जिसके पास अपने अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए प्रणाली है और पार्टी ने अपने अध्यक्षों को चुना है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Tharoor, Mallikarjun Kharge, Jairam Ramesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com