केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक में 'ऑपरेशन लोटस' की संभावना से इनकार करते हुए गुरुवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 120 से 125 सीटें मिलेंगी और वह पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी.
'ऑपरेशन लोटस' शब्द, राज्य के विपक्षी कांग्रेस और जनता दल (एस) द्वारा कुछ साल पहले गढ़ा गया था. विपक्ष के अनुसार, अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रहने पर भाजपा यह ऑपरेशन चलाती है और कथित रूप से 'विपक्षी दलों के विधायकों को लालच देकर अपने पाले में लेती है तथा सरकार बनाने का प्रयास करती है.
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी, कांग्रेस को बढ़त दिखाने वाले एक्जिट पोल को गलत साबित करेगी. उन्होंने कहा कि मतदान के बाद प्राप्त 'प्राथमिक खबरों' से पता चलता है कि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
'ऑपरेशन लोटस' से जुड़े एक सवाल पर मंत्री ने कहा, 'बिल्कुल नहीं. विश्वास रखें. किसी भी तरह के 'ऑपरेशन लोटस' की स्थिति पैदा नहीं होगी.'' राज्य चुनाव प्रबंधन समिति की संयोजक करंदलाजे ने कहा कि यहां खंडित जनादेश नहीं मिलेगा बल्कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.
करंदलाजे ने कहा, 'हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त प्राथमिक खबरों के अनुसार, हम 120 से 125 सीटें जीत रहे हैं.' मंत्री ने दावा किया कि पार्टी ने कुछ सीटों पर 'उम्मीद से बेहतर' प्रदर्शन किया है.
मंत्री ने 150 सीटें जीतने के अनुमान को घटाकर 120 सीटें करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि नए आंकड़े बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिली प्राथमिक रिपोर्ट पर आधारित हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं