विज्ञापन

मेरे वीडियो पर सकारात्मक सुझावों के लिए आप सभी का शुक्रिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पिछली रात जो वीडियो डाला था, उसे लेकर आज उन्होंने युवाओं का धन्यवाद किया है और आगे भी इसी तरह जुड़ते रहने की बात कही है.

मेरे वीडियो पर सकारात्मक सुझावों के लिए आप सभी का शुक्रिया: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर जारी किया वीडियो संदेश.

पीएम मोदी ने कल जो वीडियो डाला था, उसे लेकर आज उन्होंने युवाओं का सुक्रिया किया है.  जिसे लेकर पीएम ने आज फिर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बोल है कि, "थैंक्सयू फ्रेन्डर्स कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया. मैंने जो एक वीडियो पोस्ट किया था, उस पर जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया, सकारात्मक सुझाव दिए. थैंक्स टू एवरीबॉडी आपका प्यार बना रहेगा. हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहे. थैंक्सयू.. थैंक्सयू दोस्तों."

बीती रात में भी 11 बजकर 52 मिनट पर भी वीडियो जारी किया था. जिसमें उन्होंने बोला था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों के नाम एक वीडियो जारी किया था. जिसमें उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह बहुत ही पीड़ादायक है. इसलिए पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीनों में अनेक विधि-सम्मत कदम उठाए गए हैं. गुनहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में हैं.

देर रात वीडियो जारी कर PM मोदी ने कहा कि हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो. तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था. सरकार ने पूरी शक्ति का उपयोग करते हुए कम से कम समय में करीब 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराने का प्रबंध किया. अभी पांच-छह दिन पहले, 19 तारीख को, परिणाम भी आ गया है.  उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं. लेकिन हम वहीं संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं. 

PM मोदी ने कहा कि मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे. विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे इसका मसौदा भी दे दिया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधानों वाला यह मसौदा कल कैबिनेट में चर्चा के लिए आएगा. कैबिनेट के साथियों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है. हम जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास करेंगे.

बता दें कि जंतर-मंतर पर चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) और छात्रों के आंदोलन 32 वें दिन में प्रवेश कर चुका है. प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. छात्रों की सरकार के साथ भी लगातार बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है.

यह भी पढ़ें-

NEET पेपर लीक विवाद: मोदी सरकार ने 24 घंटे में किए ये 6 बड़े फैसले

PM मोदी के वीडियो संदेश पर विपक्ष का हमला, राहुल बोले- प्रधान को हटाएं, केजरीवाल-खरगे ने भी साधा निशाना

पीएम मोदी की मंत्रियों को सलाह- Gen-Z से जुड़ने के लिए करें Instagram का इस्तेमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com