विज्ञापन

तेलंगाना: पत्नी ने पति को लगा दिया टॉयलेट क्लीनर वाला इंजेक्शन, मौत; पहले छत से दिया था धक्का

तेलंगाना के निजामाबाद में एक महिला ने अपने बीमार पति को कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

तेलंगाना: पत्नी ने पति को लगा दिया टॉयलेट क्लीनर वाला इंजेक्शन, मौत; पहले छत से दिया था धक्का
प्रेमी के कहने पर महिला ने अपने पति को क्लीनर और बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगा दिया.

Telangana Murder: तेलंगाना के निजामाबाद में एक महिला ने कथित तौर पर अपने बीमार पति की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, महिला ने उसे कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रशांत (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गल्फ में काम करता था. प्रशांत की मां ने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें 30 जून को अपने बेटे की मौत की खबर मिली.

मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि उन्हें यह तक नहीं पता था कि उनका बेटा घर वापस आ गया है और मौत से पहले उसके साथ क्या-क्या हुआ. मां ने अपने बेटे की मौत को रहस्यमय बताते हुए अपनी बहू पर शक जताया था.

अवैध संबंध के बाद हत्या की साजिश

पुलिस जांच के दौरान मिले तकनीकी सबूतों के आधार पर यह बात सामने आई कि संध्या का अनिल नाम के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था. पुलिस के अनुसार, संध्या और अनिल ने प्रशांत को रास्ते से हटाने की साजिश रची, क्योंकि उन्हें लगा कि पति उनके प्रेम प्रसंग में सबसे बड़ी बाधा है. अपनी इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए उन्होंने वेंकट साई नाम के एक अन्य व्यक्ति की मदद ली.

पहले छत से धक्का दिया

योजना के तहत 29 जून को साई प्रशांत के घर गया और उसे काफी मात्रा में शराब पिलाई. इसके बाद साई प्रशांत को इमारत की छत पर ले गया और योजना के अनुसार, उसे छत से नीचे धक्का दे दिया. हालांकि इस घटना में प्रशांत की जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं. इसके बाद संध्या और साई घायल प्रशांत को इलाज के लिए पहले एक सरकारी अस्पताल ले गए. बाद में उसे एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, लेकिन फिर वे उसे वापस घर ले आए.

फिर टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगा

वहीं प्रेमी अनिल के कहने पर संध्या ने इलाज के लिए प्रशांत के हाथ में लगे कैनुला के जरिए उसे टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगा दिया. इतना ही नहीं इसके बाद संध्या ने प्रशांत को खाट से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस जांच के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 'मौत से कुछ घंटे पहले ही पार्टी दी थी', दिल्ली में नई-नवेली दुल्हन की आत्महत्या थ्योरी पर परिवार ने उठाए सवाल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Murder, Telangana Murder Case, Telangana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com