विज्ञापन

बेंगलुरु मेट्रो में तकनीकी खराबी, 5 घंटे बाद हुई शुरू, हजारों यात्री स्टेशन पर फंसे रहे

बेंगलुरु पर्पल लाइन पर कुब्बन पार्क स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा मंगलवार शाम बाधित हुई, जिससे हजारों यात्री बीच सफर में फंस गए. इसके बाद ट्रकों और बसों में लटकर लोग अपने-अपने घर पहुंचे.

बेंगलुरु मेट्रो में तकनीकी खराबी, 5 घंटे बाद हुई शुरू, हजारों यात्री स्टेशन पर फंसे रहे
तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद बीएमआरसीएल ने पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाएं फिर शुरू कीं
बेंगलुरु:

बेंगलुरु पर्पल लाइन पर मेट्रो सर्विस में आई तकनीकी खराबी ठीक हो गई है और सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं. इससे पहले मंगलवार की शाम पर्पल लाइन मेट्रो में उस वक्‍त हड़कंप मच गया, जब बीच रास्‍ते में ट्रेन रुक गई. लंबे समय तक लोग मेट्रो में फंसे रहे. बीएमआरसीएल ने बुधवार को बताया कि यहां कुब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन पर सामने आई तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया है और पर्पल लाइन पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं. 

अचानक रुक गई मेट्रो, घबरा गए यात्री 

कुब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन पर एक ट्रेन में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार शाम व्यस्त समय के दौरान पर्पल लाइन की मेट्रो सेवाएं प्रभावित हो गई थीं. इसकी वजह से पर्पल लाइन के कई मेट्रो स्टेशनों, जिनमें कुब्बन पार्क और एमजी रोड शामिल हैं, पर भारी भीड़ देखी गई. दफ्तर से घर लौट रहे यात्री बीच रास्ते में फंस गए और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो और ऐप-आधारित कैब जैसे वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ा. 

आज सुबह 5 बजे फिर शुरू हुई मेट्रो 

नम्मा मेट्रो की पर्पल लाइन पूर्व में व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) से लेकर दक्षिण-पश्चिम में चल्लाघट्टा तक चलती है. बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर जानकारी दी कि कुब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन पर सामने आई तकनीकी समस्या को उनकी विशेष संचालन एवं रखरखाव टीम द्वारा सफलतापूर्वक ठीक कर लिया गया है. आज सुबह पांच बजे से पर्पल लाइन पर नियमित समय-सारणी के अनुसार सामान्य मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं. 

BMRCL का यात्रियों से अनुरोध

बीएमआरसीएल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सेवाओं के बहाल होने का संज्ञान लें और नम्मा मेट्रो की सुरक्षित, विश्वसनीय तथा कुशल सेवाओं का उपयोग जारी रखें. बीएमआरसीएल ने कहा, 'सेवा में अस्थायी बाधा के दौरान सभी यात्रियों के धैर्य, समझ और सहयोग के लिए हम हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं.'

ये भी पढ़ें :- दिल्ली-गुरुग्राम के बीच बनेगा नया मेट्रो रूट, यशोभूमि से राजीव चौक तक सफर होगा आसान

इस बीच, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने राज्य में कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंगलवार को पर्पल लाइन मेट्रो सेवा बाधित होने के कारण भारत की ‘सिलिकॉन वैली' में काम करने वाले मेहनती पेशेवरों को काम के बाद घर लौटने के लिए ट्रकों में लिफ्ट लेनी पड़ी. उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो भी साझा किया. मेट्रो सेवाओं में इस बाधा को पिछले कुछ सालों में बेंगलुरु में मेट्रो के सामने आई सबसे गंभीर समस्याओं में से एक बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें :- नमो भारत ट्रेन के आनंद विहार स्टेशन पर मिलेगी स्काईवॉक की सुविधा, एक साथ मेट्रो, रेल और बस तक पहुंचना होगा आसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Metro, Bengaluru Metro Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com