विज्ञापन

Vijay oath ceremony controversy: विजय शपथ लेने से पहले ही देने लगे भाषण, राज्‍यपाल ने टोका

Vijay oath ceremony controversy: शपथग्रहण करने के दौरान थलापति विजय प्रोटोकोल भूल गए और भाषण देना शुरू कर दिया है. इस पर तुरंत तमिलनाडु के राज्‍यपाल ने विजय को टोका. राज्‍यपाल ने कहा कि पहले आप अपनी शपथ पूरी कीजिए.

  • तमिलनाडु के CM विजय ने शपथ ग्रहण के दौरान भाषण देना शुरू किया, जिससे राज्‍यपाल ने उन्हें तुरंत टोक दिया
  • विजय ने दो साल पहले अपनी पार्टी बनाई थी और अब मुख्‍यमंत्री पद पर आसीन हुए हैं, जो राजनीतिक बदलाव माना जा रहा
  • पुल्‍ला राव के अनुसार विजय का स्टाफ उन्हें शपथ ग्रहण के नियमों के बारे में सही तरीके से ब्रीफ नहीं कर पाया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री की शपथ लेने विजय जब मंच पर पहुंचे, तो लोगों में गजब का जोश देखने को मिला. लोगों का जोश देख विजय भी प्रोटोकोल भूल गए और भाषण देना शुरू कर दिया है. इस पर तुरंत तमिलनाडु के राज्‍यपाल ने विजय को टोका. राज्‍यपाल ने कहा कि पहले आप अपनी शपथ पूरी कीजिए. विजय को अपनी गलती का अहसास हुआ, तो वह तुरंत रुक गए. बता दें कि विजय ने दो साल पहले ही पार्टी बनाई है और अब मुख्‍यमंत्री बन गए हैं.

राजनीतिक विश्‍लेषक पुल्‍ला राव ने थलापति विजय द्वारा की गई गलती पर कहा, "विजय फिल्‍म बैकग्राउंड से आते हैं. ऐसा लग रहा है कि उनके स्‍टाफ ने उनका ब्रीफ नहीं किया था कि कैसे-कैसे, क्‍या-क्‍या करना है. इसलिए उन्‍होंने शपथ ग्रहण करने से पहले स्‍पीच देना शुरू कर, लेकिन इसके बाद जब राज्‍यपाल ने उन्‍हें टोका, तो उन्‍होंने काफी असहज महसूस किया. तमिलनाडु की राजनीति में जयललिता जैसे कई नेता आए, जिनका बैकग्राउंड फिल्‍म था, लेकिन उन्‍होंने ऐसा कभी नहीं किया. विजय को समझना होगा कि ऐसी गलतियां उनकी छवि का खराब करेंगी."  

शायद विजय को ब्रीफ नहीं किया गया था... 

राजनीतिक विश्‍लेषक पुल्‍ला राव ने थलापति विजय द्वारा की गई गलती पर कहा, "विजय फिल्‍म बैकग्राउंड से आते हैं. ऐसा लग रहा है कि उनके स्‍टाफ ने उनका ब्रीफ नहीं किया था कि कैसे-कैसे, क्‍या-क्‍या करना है. इसलिए उन्‍होंने शपथ ग्रहण करने से पहले स्‍पीच देना शुरू कर, लेकिन इसके बाद जब राज्‍यपाल ने उन्‍हें टोका, तो उन्‍होंने काफी असहज महसूस किया. तमिलनाडु की राजनीति में जयललिता जैसे कई नेता आए, जिनका बैकग्राउंड फिल्‍म था, लेकिन उन्‍होंने ऐसा कभी नहीं किया. विजय को समझना होगा कि ऐसी गलतियां उनकी छवि का खराब करेंगी."   

शपथग्रहण में दिखा फिल्‍मी सितारों की हुजूम 
 

अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस ऐतिहासिक मौके के लिए चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में भव्य तैयारियां की गई. पूरे शहर में इस समारोह को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. विजय के समर्थकों के साथ-साथ फिल्म और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे चलते चेन्नई पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं.

तृषा कृष्णन पर रही सबकी नजर  

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले खास मेहमानों के लिए स्टेडियम में बैठने की खास व्यवस्था की गई थी. सबसे आगे की लाइन में विजय के माता-पिता, मशहूर फिल्म निर्देशक एस. ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के लिए सीटें आरक्षित की गई. इसके अलावा, अभिनेत्री तृषा कृष्णन और उनकी मां को भी उसी लाइन में सीटें दी गई. समारोह शुरू होने से पहले एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने वहां मौजूद लोगों और टीवी चैनलों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अभिनेत्री तृषा कृष्णन को विजय की मां शोभा चंद्रशेखर से प्यार से बात करते देखा गया. दोनों के बीच हुई यह मुलाकात सोशल मीडिया पर अब चर्चा का विषय बन गई.

ये भी पढ़ें :- CM बनते ही थलापति का ऐलान- अब तमिलनाडु में सिर्फ एक पावर सेंटर है और वो हूं मैं... पढ़िए विजय का फिल्मी भाषण

विजय का मुख्यमंत्री बनना तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. उनकी पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (टीवीके) ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतीं. हालांकि, बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी, इसलिए पार्टी अपने दम पर सरकार नहीं बना सकी थी.

ये भी पढ़ें :- तमिलनाडु के CM बने थलापति विजय, अपने अंदाज से शपथ ग्रहण समारोह में खींचा ध्यान, फैंस को आई 8 साल पुरानी फिल्म की याद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com