विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2020

सुशांत सिंह के दोस्त ने कहा, उसके परिवार ने बताया था कि रिया ने 15 करोड़ रुपये का लेन-देन किया

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने कहा कि उनका परिवार चाहता था कि मैं अपने बयान में लेनदेन का उल्लेख करूं

सुशांत सिंह के दोस्त ने कहा, उसके परिवार ने बताया था कि रिया ने 15 करोड़ रुपये का लेन-देन किया
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी.
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने कहा है कि ''सुशांत के परिवार के सदस्यों ने मुझे रिया द्वारा किए गए 15 करोड़ रुपये के लेन-देन के बारे में बताया और मुझे अपने बयान में इसका उल्लेख करने के लिए कहा. मैंने उनके परिवार के सदस्यों से कहा कि मैं केवल वही बताऊंगा जो मैं जानता हूं और मानता हूं. इसके बाद मैंने पुलिस से संपर्क किया.'' 

प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में 15 करोड़ रुपये के "संदिग्ध लेनदेन" पर धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसी द्वारा बिहार पुलिस द्वारा दर्ज FIR का संज्ञान लेने के बाद मामला दर्ज किया गया. अभिनेता के बैंक खाते से  ट्रांसफर किए गए पैसों का उपयोग कैसे किया गया इसकी जांच की जा रही है.

बिहार की एक पुलिस टीम पिछले तीन दिनों से मुंबई में डेरा डाले हुए है, कई बैंकों का दौरा कर रही है और सुशांत द्वारा रिया चक्रवर्ती और उसके भाई के साथ स्थापित दो कंपनियों के लेनदेन और निवेश की पूछताछ कर रही है.

सुशांत सिंह मामला: रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट पांच अगस्त को कर सकता है सुनवाई

सुशांत के पिता की शिकायत पर रिया चक्रवर्ती द्वारा सुशांत के बैंक खाते से अवैध रूप से धन हस्तांतरित करने और मानसिक रूप से उसे परेशान करने का आरोप लगाया गया है. आज सुबह बिहार पुलिस ने जोर देकर कहा कि वे मामले में मनी ट्रेल का पालन करेंगे. हालांकि, मुंबई पुलिस के सूत्रों ने NDTV को बताया कि सुशांत के परिवार ने किसी पर शक या आरोपों का कोई जिक्र नहीं किया था. सूत्रों ने कहा कि परिवार ने लिखित बयानों में भी कोई आरोप नहीं लगाया है.

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार पुलिस से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले में मनी लॉन्डरिंग की जांच करने के लिए प्राथमिकी की प्रति मांगी गई.

Rhea Chakraborty ने सुशांत मामले में खुद पर लग रहे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा - सच की जीत होगी

अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस संदर्भ में बिहार पुलिस को पत्र लिखा है. ईडी धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत संभावित जांच के लिए मामले को देख रही है. सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (74) ने अपने बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty, Siddharth Pithani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com