सुनंदा पुष्कर मामले (Sunanda Pushkar Case) में कांग्रेस सांसद (Congress MP) शशि थरूर (Shashi Tharoor) को दिल्ली की एक अदालत ने आरोप मुक्त कर दिया है. जिसके बाद शशि थरूर ने राहत की सांस ली है. शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 को एक फाइव स्टार होटल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई थी. हालांकि इस मामले में शशि थरूर के आरोप मुक्त होने से उनके परिवार के लोग भी बेहद खुश हैं. शशि थरूर की बहन शोभा थरूर श्रीनिवासन ने भाई के आरोप मुक्त होने पर एक ट्वीट कर अपनी खुशी जताई है.
शोभा थरूर श्रीनिवासन ने इस मामले में शशि थरूर के बयान को रीट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, 'ब्रह्मांड की नैतिक कमान लंबी है, लेकिन भगवान का शुक्र है कि यह न्याय की ओर झुकती है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
The moral arc of the universe is long but thank god that it has bent toward justice. ???????? https://t.co/JaOjdASqdg
— Shobha Tharoor Srinivasan (@ShobhaTharoor) August 18, 2021
बता दें कि सुनंदा पुष्कर ने अपनी मौत से पहले थरूर पर आरोप लगाया था कि उनके पाकिस्तानी महिला पत्रकार से संबंध हैं, जिसके बाद इस मामले में पुलिस की ओर से थरूर को भी आरोपी बनाया गया. साथ ही उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 498 और 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
सुनंदा पुष्कर मौत का मामला : दिल्ली की अदालत में शशि थरूर आरोपमुक्त
हालांकि अब कोर्ट ने थरूर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है. अदालत के फैसले पर थरूर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि उन्होंने सात साल टाॅर्चर के रूप में गुजारे हैं. इस मामले में थरूर को कभी भी गिराफ्तार नहीं किया गया था. हालांकि वह कोर्ट में जरूर पेश हुए थे.
शशि थरूर को पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में बरी किया गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं