नीट-यूजी (NEET-UG) के नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के रिजल्ट पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सफाई दी है. शिक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि हर बार से अलग देश के कुछ चुनिंदा सेंटरों से नहीं बल्कि पूरे देश से छात्रों ने नीट-यूजी की परीक्षा पास की है. शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक NEET 2024 में कुल 23.33 लाख छात्र शामिल हुए थे. इनमें से 2321 छात्रों को 700 या इससे अधिक अंक मिले हैं.
यह छात्र पूरे देश और विदेश में 1,404 केंद्रों में फैले हुए थे. यह 1404 केंद्र 276 शहरों और 25 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में थे. इतना बड़ा फैलाव दर्शाता है कि बहुत सारे छात्रों के नंबर आए हैं, जो कि कोचिंग सेंटरों वाले शहरों से नहीं थे. वे भी NEET 2024 में टॉपर्स की सूची में आने में सक्षम थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सरकार ने यह माना है कि यह सच है कि सीकर, कोटा और कोट्टायम जैसे पारंपरिक ट्यूशन हब से आने वाले कई छात्र 700 या उससे अधिक अंक लाए हैं. हालांकि, अच्छी बात यह है कि अन्य शहरों से आने वाले कई छात्र भी इस ब्रैकेट में आने में सक्षम थे.
उदाहरण के लिए लखनऊ से 35 छात्र, कोलकाता से 27 छात्र, लातूर से 25 छात्र, नागपुर से 20 छात्र, फरीदाबाद से 19, नांदेड़ से 18, इंदौर से 17, कटक और कानपुर से 16-16, कोल्हापुर, नोएडा, साहिबजादा अजीत सिंह नगर से 14-14, आगरा और अलीगढ़ से 13-13, अकोला और पटियाला से 10-10, दावणगेरे से 8, बनासकांठा से 7 छात्र 700 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहे.
सरकार ने कहा है कि, ऐसा प्रतीत होता है कि NEET के पाठ्यक्रम को उच्चतर माध्यमिक के पाठ्यक्रम के साथ जोड़ने से यह परिणाम मिलने लगे हैं.
NEET 2024 में सरकार का डेटा आकलन :650 से 699 के बीच स्कोर करने वाले उम्मीदवार 509 शहरों और 4044 केंद्रों में फैले हुए हैं.
600 से 649 के बीच स्कोर करने वाले उम्मीदवार 540 शहरों और 4484 केंद्रों में फैले हुए हैं.
550 से 599 के बीच स्कोर करने वाले उम्मीदवार 548 शहरों और 4563 केंद्रों में फैले हुए हैं.
रैंक 1 से 100 के बीच के उम्मीदवार 56 शहरों और 95 केंद्रों में फैले हुए हैं.
रैंक 101 से 1000 के बीच के उम्मीदवार 187 शहरों और 706 केंद्रों में फैले हुए हैं.
रैंक 1001 से 10000 के बीच के उम्मीदवार 431 शहरों और 2959 केंद्रों में फैले हुए हैं.
10001 से 50000 रैंक के बीच के उम्मीदवार 523 शहरों और 4283 केंद्रों में फैले हुए हैं.
50001 से 110000 रैंक के बीच के उम्मीदवार 546 शहरों और 4542 केंद्रों में फैले हुए हैं.
110000 से 150000 रैंक के बीच के उम्मीदवार 539 शहरों और 4470 केंद्रों में फैले हुए हैं.
NEET 2023 में NEET 2024 की तुलना में उम्मीदवारों का फैलाव कुछ कम था.
700 से 720 के बीच स्कोर करने वाले उम्मीदवार 116 शहरों और 310 केंद्रों से.
650 से 699 के बीच स्कोर करने वाले उम्मीदवार 381 शहरों और 2431 केंद्रों से.
600 से 649 के बीच स्कोर करने वाले उम्मीदवार 464 शहरों और 3434 केंद्रों से.
यह भी पढ़ें-
नीट पेपर लीक मामला : सॉल्वर गैंग पर कसा CBI का शिकंजा, मास्टरमाइंड और दो MBBS छात्र गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं