Palam Murder Case: दिल्ली में एक ही घर के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. ये वारदात साउथ वेस्ट जिले के पालम इलाके की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिवार के ही एक लड़के ने अपनी मां, पापा, बहन और दादी की हत्या को अंजाम दिया है. दिल्ली पुलिस को रात को इस वारदात की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि चारों हत्याओं को चाकू मारकर अंजाम दिया गया है. पुलिस के अनुसार बेरोजगारी के चलते घरेलू कलह के कारण ये हत्या हुई है.
आरोपी ने गला काटने के साथ-साथ चाकू से अन्य जगह पर हमला भी किया था. आरोपी केशव ( 25 ) ने अपनी दादी दीवानो देवी (75), पिता दिनेश (50), मां दर्शना और बहन उर्वशी (18) की हत्या की है. बहन को और दादी को अलग-अलग कमरों में मारा गया है. जबकि मां-बाप को बाथरूम में मारा गया. वहीं हत्या करने के बाद वह घर में बैठा रहा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि ऊपर वाले फ्लोर में चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है. पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी को उसके रिश्तेदारों ने पकड़ लिया ,जब वो भागने की फिराक में था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और चारों लोग लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे. उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पालम पुलिस ने केशव को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के कारणों की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि केशव नशा करता था और बेरोजगार था. दीवाली के बाद उसके बाद नौकरी पर नहीं गया था.
ये भी पढ़ें- प्रेमिका को निजी अंग पर ब्लेड से अपना नाम लिखने को मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं